बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस के सक्रिय नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा टेक्सटाइल और कपास उद्योग को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि यह मुद्दा देश के करोड़ों लोगों की आजीविका से जुड़ा हुआ है और इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे किसान, कपास उत्पादक, बुनकर और छोटे व्यापारी जुड़े हुए हैं। यदि इस क्षेत्र में असंतुलित व्यापार नीति लागू होती है तो इसका सीधा प्रभाव रोजगार और उत्पादन पर पड़ सकता है।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था में यदि बांग्लादेश के उत्पादों पर शून्य प्रतिशत कर और भारत के उत्पादों पर अधिक कर लगाया जाता है, तो इससे भारतीय उद्योग की प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो सकती है। उन्होंने इस विषय पर केंद्र सरकार से स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को सरकार के निर्णयों की जानकारी होना आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को इस विषय पर पारदर्शिता बनाए रखते हुए देश के उद्योगों और श्रमिकों के हित में निर्णय लेना चाहिए।
मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि टेक्सटाइल और कपास उद्योग से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की आवश्यकता है, ताकि देश के करोड़ों लोगों के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके।
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/02/blog-post_33.html
February 16, 2026 at 09:55AM

.jpeg)