पिथौरा में संत गाडगे जयंती समारोह जिला पंचायत सभापति रामदुलारी की मुख्य उपस्थिति में मनाया गया - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 23, 2026

पिथौरा में संत गाडगे जयंती समारोह जिला पंचायत सभापति रामदुलारी की मुख्य उपस्थिति में मनाया गया




 पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ 23 फरवरी को पिथौरा नगर में धोबी समाज द्वारा संत गाडगे जी महाराज का 150 जयंती धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नगर के  धोबी समाज के वरिष्ठ नागरिक युवा वर्ग महिलाएं एवं बच्चे बहुत ही उत्साह से शामिल हुए । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे  श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा सभापति जिला पंचायत महासमुंद तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे ब्रह्मानंद पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा उपस्थित हुए l  कार्यक्रम की अध्यक्षता  दिनेश निर्मलकर सचिव कौड़िया धोबी समाज परिक्षेत्र पिथौरा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम एवं संत शिरोमणि गाडगे महराज के चित्र पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  रामदुलारी सिन्हा ने अपने उद्बोधन में समाज के लोगों को गाडगे जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को संगठित करें बुराई का त्याग करें शिक्षा पर जोर दें और स्वच्छता के जनक महान समाजसेवी संत शिरोमणि गाडगे जी महाराज के बताए हुए मार्गदर्शन पर चलें ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  दिनेश निर्मलकर  ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को संगठित करने के लिए सभी वर्ग को आगे आना होगा और हमारे संत प्रेरणा स्रोत गाडगे जी महाराज के सामाजिक कार्यों की अनुकरण कर समाज मे लोगों को जागरूकता लाने के लिए शिक्षा पर जोर देने की बात कही । कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं नगर धोबी समाज के अध्यक्ष श्रीमान सोहनलाल निर्मलकर को उनके सामाजिक कार्य के लिए एवं भूमि दान के लिए साल एवं श्रीफल देकर उनको सम्मानित किया । धोबी समाज जिला महासमुंद के युवा अध्यक्ष श्रीमान रमेश निर्मलकर  ने सामाजिक भवन पिथौरा में पानी की समस्या की बात कही जिसे  मुख्य अतिथि ने धोबी सामाजिक भवन में पानी की कमी को दूर करने के लिए इस वर्ष ट्यूब वेल उत्खनन कार्य करने की घोषणा की है जिसका सभी सामाजिक जनों ने उत्साह पूर्वक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर के वरिष्ठ सामाजिक जन सोहनलाल निर्मलकर वीरेंद्र निर्मलकर जितेंद्र निर्मलकर मनीष निर्मलकर रमेश निर्मलकर हरकेश निर्मलकर धनेश्ववर निर्मलकर संतराम निर्मलकर मुकेश निर्मलकर भोला निर्मलकर तथा महिलाएं भी इस कार्यक्रम में बहुत ही उत्साह से शामिल हुए जिसमें प्रमुख रूप से पवित्रा निर्मलकर राधा निर्मल का मानकी बाई निर्मलकर देवकी बा ई निर्मलकर कविता निर्मलकर भुवनेश्वरी निर्मलकर किरण निर्मल कर कस्तूरी निर्मलकर फुलेशवरी निर्मलकर ने भी उत्साह पूर्वक कार्यक्रम में शामिल हुए और कार्यक्रम में उनका योगदान सराहनीय रहा । कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश निर्मलकर एवं आभार प्रदर्शन श्रीमान रमेश निर्मल कर  ने किया ।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer