पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ब्राम्हण समाज पिथौरा के सामाजिक भवन परिसर में श्रीमती कलिन्द्री साहू पति-लालु साहू तथा अन्य व्यक्तियों के द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इन व्यक्तियों के द्वारा ब्राह्मण समाज की जमीन पर लगाया गया तार एवं पिलहर के बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया गया हैं जिस वजह से सर्व ब्राह्मण समाज में आक्रोश व्याप्त है। इससे पूर्व भी इनके द्वारा शासकीय भूमि को कब्जा कर अन्य व्यक्ति को विक्रय कर दिया गया है, इन बातों की शिकायत समाज द्वारा पूर्व में भी कई बार की जा चुकी है, हम ब्राम्हण समाज के पदाधिकारियों द्वारा अतिक्रमण से मना करने पर महिला होने के कारण झूठे प्रकरण में फंसा देने की धमकी दी जाती है। पूर्व में भी हम समाज के लोगों के ऊपर छेड़छाड़ का झूठा प्रकरण दर्ज करा चुकी है, जिसके कारण हम सामाजिक लोगों पर भय व्याप्त है। मामले को लेकर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित पदाधिकारी ने अतिक्रमणकारी को तत्काल हटाये जाने का ज्ञापन पिथौरा एसडीएम को सोपा गया है
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/02/blog-post_71.html
February 23, 2026 at 04:48PM

.jpeg)