समाज के उत्कृष्ट विद्यार्थियों हुए सम्मानित
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज परिक्षेत्र सिरपुर की वार्षिक बैठक सिरपुर में आयोजित की गई।रामप्रसाद ध्रुव अध्यक्ष,गौतम मरई,सुशील नेताम,जयलाल ध्रुव,राधेश्याम ध्रुव,डेजीरानी नेताम के आतिथ्य में सर्वप्रथम बड़ादेव पूजन गोंगो आरती कर सभा की विधिवत शुरुवात की गई।कार्यक्रम में समाज के उच्चतम अंक प्राप्त दसवीं एवम बारहवीं के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को स्व. जोइधा सिह नेताम की स्मृति में परिवार के दुवारा प्रोत्साहन राशि एवम समाज की ओर से प्रतीक चिन्ह एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।साथ ही खेल/प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित करने वाले शासकीय सेवा/सेना में चयनित होने वाले युवाओं को भी मंच से सम्मानित किया गया। संस्कृति पर आधारित सांस्कतिक कार्यक्रम ने सभी दर्शकों को आनंदित किया।समाज प्रमुखों ने अपने सामाजिक उदबोधन में एकता में रहकर,समाज के नेग, दस्तूर,रीति रिवाज ,नियमावली के पालन व आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कार देकर एक अच्छे पालक और समाज के निर्माण में भूमिका अदा करने पर जोर दिया गया।वर्ष भर के आय व्यय की प्रस्तुतिकरण किया गया।वर्तमान कार्यकारणी की पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर समाज के दुवारा मनोनयन किया गया ।जिसमे गौतम मरई को आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज 52 गढ़ परिक्षेत्र सिरपुर का अध्यक्ष बनाया गया। वही कार्यकारणी में सचिव सुशील नेताम,किसलाल ध्रुव (उपाध्यक्ष)बाबूलाल ध्रुव संचालक कोषाध्यक्ष जीवन लाल ध्रुव,सहसचिव जयलाल नेताम,महामंत्री गोपी मरकाम,आडिटर कोमल ध्रुव,चकप्रधान पंचराम छेदेहा,वीरेंद्र नेताम,दानवीर ध्रुव,नारायण ध्रुव का मनोनयन किया गया।इस अवसर पर परिक्षेत्र आश्रित सभी ग्रामो चुनगु ध्रुव,रमेश पोड़ेटी,खोरबाहरा नेताम,रमाकांत ध्रुव,कामदेव,तिरिथ ध्रुव,सावित्री ध्रुव,रूपसिंह,मनराखन ठाकुर,शिव मरकाम,रघुनंदन मरई (भुमका) सोमन मरकाम ,भावसिंह ध्रुव,लीलक राम,कुमार सिंह,दीना राम,रामलाल,हीराराम,मनीराम,बिसौहा राम,चतुर सिंह, सहित कुटुंब/डिवहारो की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल ध्रुव ने किया।
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/02/blog-post_72.html
February 17, 2026 at 02:25PM

.jpeg)