पिथौरा में नारी शक्तियों का होली मिलन एवं सम्मान समारोह - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 24, 2026

पिथौरा में नारी शक्तियों का होली मिलन एवं सम्मान समारोह

पिथौरा में नारी शक्तियों का होली मिलन एवं सम्मान समारोह
पिथौरा में नारी शक्तियों का होली मिलन एवं सम्मान समारोह

 छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई पिथौरा 




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई पिथौरा नारी शक्तियों का होली मिलन एवं सम्मान समारोह फागुन का रंग अपनों के संग कार्यक्रम का आयोजन पिथौरा की सांस्कृतिक भवन में  हर्षौल्लास के साथ मनाया गया ।

इस अवसर पर संघ के महिला सदस्यों ने सभी सम्माननीय प्रतिभावान शिक्षिकाओं को आरती एवं गुलाल से स्वागत करते हुए मोमेंटो    एवं  लेखनी से सम्मानित किया ।

इस समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती रामदुलारी सीताराम सिन्हा सभापति जिला पंचायत महासमुंद, विशिष्ट अतिथि श्रीमती दीपाली वर्मा जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिक्षक फेडरेशन महासमुंद, अध्यक्षता श्रीमती पुष्पलता पटेल  ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पिथौरा के द्वारा किया गया ।

इसमें उपस्थित जिला पंचायत उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सीमा यादव , सराईपाली ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती निरुपमा देवता, बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रश्मि चंद्राकर  , महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष पिथौरा से श्रीमती धरममती नायक,श्रीमती सुनीता साहू, सुश्री भाग्यश्री नाग, प्रवक्ता कामायनी पंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर सरस्वती पूजन एवं वंदना  किया गया ।

 सभी मुख्य अतिथियों का सम्मान पुष्प हार, पुष्पगुच्छ, श्री फल एवं अंगवस्त्र से किया गया।

 श्रीमती अंजु नायक  द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुति पश्चात सभी मुख्य अतिथियों द्वारा उद्बोधन पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पिथौरा श्रीमती पुष्पलता पटेल द्वारा फेडरेशन पिथौरा इकाई के समस्त महिला शिक्षिकाओं का सम्मान, आह्वान करते हुए संगठन की एकता, सद्भावना, कर्तव्यनिष्ठता ,मेहनत ,संघर्ष से फेडरेशन की लक्ष्य प्राप्ति के लिए  नारी सशक्तिकरण प्रतिभाशाली शिक्षकों के एकजुटता में शक्ति के महत्व को बताया  तथा बसंत का त्यौहार मन को प्रफुल्लित कर, सभी भेदभाव को दूर करने वाला, प्रेमभाव  एकता के  रंगों से रंगने का त्यौहार बताते हुए होली की अग्रिम बधाई संदेश प्रदान किया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य फेडरेशन की शिक्षिका सम्मान एवं होली मिलन समारोह जिसमें महिला शिक्षिकाओं के लिए विभागीय सामान्य ज्ञान प्रश्न ,विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम ,सौंदर्य स्पर्धा आदि रहा।

 छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक नृत्य में प्रज्ञा दीवान ,उषा दीवान ,रोहिणी सिन्हा एवं ज्योति दीवान ने उत्साह ,उमंग की  छटा बिखेरी।

सभी ब्लॉक/ जिला पदाधिकारियो द्वारा  कर्मा, सुआ नृत्य किया गया।

महिला शिक्षकों द्वारा खेल प्रतियोगिता कप -बाल में संतोष कौर होरा प्रथम ,वीणा पटेल द्वितीय रहीं।

गुब्बारा खेल में राजिम ध्रुव प्रथम एवं रोहिणी सिन्हा द्वितीय रहीं ।

कंचा दौड़ में हेमलता पटेल प्रथम एवं अंजु नायक द्वितीय रहीं।

सामान्य ज्ञान में जसप्रीत कौर, चेतना यादव , ओरिता ठाकुर ,राधा निषाद एवं रीता प्रधान ने जीत दर्ज़ किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती रामदुलारी नायक एवं श्रीमती दीपिका पटेल के द्वारा सुचारू रूप से संपन्न कराया गया ।

कार्यक्रम के समापन एवं आभार प्रदर्शन  पिथौरा अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता पटेल द्वारा किया गया ।

  विशेष सहयोग श्रीमती ज्योति शुक्ला, श्रीमती जयंत्री पटेल, श्रीमती अनीता पटेल ,श्रीमती कुसुम लता पटेल, श्रीमती सरोज पटेल एवं सभी संकुल प्रभारी शिक्षिकाओं का रहा ।

पिथौरा शिक्षक सम्मान एवं होली मिलन समारोह अत्यंत सराहनीय रहा एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


via Blogger http://www.sanskar.live/2026/02/blog-post_24.html
2026-02-24T09:09:00+05:30
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/02/blog-post_271.html
2026-02-24T09:12:15+05:30

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer