छत्तीसगढ़ का यह बजट युवा शक्ति और नारी शक्ति व किसान हितो वाला- कुलजीत आजमानी - sanskar.live

Hot




फ़रवरी 24, 2026

छत्तीसगढ़ का यह बजट युवा शक्ति और नारी शक्ति व किसान हितो वाला- कुलजीत आजमानी



*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/छत्तीसगढ़ सरकार का पहला बजट 'ज्ञान', दूसरा साल यह 'गति' पर केंद्रित था। तीसरा बजत संकल्प थीम पर है, यह बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस साल का बजट 'संकल्प' समावेशी विकास, अवसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, जीवनयापन और नीति से परिणाम तक, पर केंद्रित है जिसका मकसद राज्य के विकास के सफर को तेज करना है। छत्तीसगढ़ का यह बजट युवा शक्ति और नारी शक्ति व किसान हितो वाला है। आजमानी ने कहा की यह बजट गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तैयार किया गया है।

महिलाओ के लिए कौन-कौन सी योजना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार राज्य में रानी दुर्गावती योजना शुरू करेगी, जिसके तहत बालिकाओं को 18 साल की उम्र पूरी होने पर 1.5 लाख रुपये मिलेंगे। महतारी वंदन योदना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर, उद्ममी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह योजना महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है। सरकार ने इस साल महतारी गौरव वर्ष के रूप में मनाने का फैसला लिया है। लखपति दीदी को बढ़ाने के लिए 5 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

खाद्यान के लिए बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के अतंर्गत खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए 6,500 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य पात्र परिवारों को चावल, चना, शक्कर और नमक उपलब्ध कराना है।

कृषक उन्नति योजना

बजट में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 10,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस योजना का उद्देश्य खेती में आधुनिक तकनीक, बेहतर इनपुट और उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करना है।

ऊर्जा सब्सिडी

बजट में 5 एचपी तक के कृषि पंपों वाले किसानों को मुफ्त बिजली हेतु 5,500 करोड़, एकल बत्ती कनेक्शन वाले परिको मुफ्त बिजली हेतु 354 करोड़ तथा घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक आधा बिजली बिल हेतु 800 करोड़ सहित कुल 6,700 करोड़ का प्रावधान किया गया है।


Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer