बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पी एम श्री स्कूल शासकीय प्राथमिक शाला खोपली में वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती नमिता मारकोले अनुविभागीय अधिकारी ( रा) बागबाहरा द्वारा मां शारदे की छाया चित्र में पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री भीमसेन चंद्राकर, श्री दिनेश चंद्राकर अध्यक्ष एस एम डी सी, अध्यक्षता प्राचार्य बी एस बंजारा जी ने किया। मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं बच्चों द्वारा स्वागत गीत द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती मारकोले मैडम जी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को बचपन से ही अपने दिनचर्या व्यवस्थित, बड़े स्वप्न शुरू से ही देखना चाहिए ताकि भविष्य में आप जो बनना चाहते हैं वह प्राप्त हो जाएं जाए।इसके लिए आप पूरे लगन से, ईमानदारी से,पूरी निष्ठा से, आत्मविश्वास से, अनुशासित रहकर , सहनशीलता से,जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हो। मैंने भी ग्रामीण परिवेश में रहकर शासकीय स्कूल से अपनी पढ़ाई कर आज एस डी एम जैसे सम्मानित पद पर कार्य कर रही हूं। आप भी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एस डी एम, तहसीलदार,वैज्ञानिक,पायलट आदि प्रतिष्ठित पदों को शिक्षा के माध्यम से प्राप्त कर सकते हो। इसके लिए आप सभी को कड़ी मेहनत,लगन से, ईमानदारी से, नियमित रूप से प्रतिदिन स्कूल में आकर पढ़ाई करने की आवश्यकता है।आज सरकार के द्वारा पी एम श्री स्कूल में बहुत सारी शासकीय सुविधाएं देकर बच्चों को पढाई के लिए प्रेरित कर रही है। बहुत सारे सरकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण परिवेश में रहने वाले बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए शासन सहयोग कर रही है।
विद्यालय के होनहार 100 बच्चों को अलग अलग विधाओं में कापी,पेन,पेंसिल आदि देकर मुख्य अतिथि मैडम जी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चे बहुत प्रफुल्लित लग रहे थे।साथ ही साथ बच्चों ने मैडम जी के शब्दों को गंभीरता से सुना और अपने बीच पाकर गदगद हुए।
इस अवसर पर पालकगण, शिक्षक शिक्षिका,बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका डिम्पल वर्मा,एवं क्षमता साहू ,आशा पंडा ने विशेष सहयोग। किया। आभार प्रदर्शन पी एम श्री स्कूल की प्रधान पाठिका सोहद्रा देवांगन जी ने के द्वारा किया गया।


.jpeg)