उत्कृष्ट कार्यो के लिए ग्रामीण हुए सम्मानित
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर समीपस्थ ग्राम छिबर्रा में प्राथमिक , पूर्व माध्य. एवं शहीद नोहर सिंह शा उच्च मा विद्यालय छिबर्रा के परिसर श्री कलप राम पटेल के मुख्य आथित्य एवं श्री मति नंदिनी दीवान की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । जिसमे स्वास्थ्य,शिक्षा स्वच्छता एवं नशामुक्ति के लिए उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मंचस्थ अतिथि गण एवं प्राचार्य श्री राम कुमार नायक,समन्वयक श्री राजेन्द्र प्रसाद मारकंडे द्वारा श्री मति गुणवती निषाद अध्यक्ष श्री मति मयालता पांडे सचिव सर्व जन उत्थान सेवा समिति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर शाला के शिक्षक अरुण कुमार देवता राजेन्द्र नंद खेम प्रसाद पटेल दुलेश्वर सिन्हा चंद्रशेखर पटेल टिका राम नायक सुशील बरिहा बबिता पटेल उर्वशी बरिहा ,कृष्णा राजपूत किरण पटेल नीलिमा पटेल साथ ही मितवा महिला कल्याण व सेवा समिति से कम्यूनिटि मोबाईलाइजर श्रीमती नीरा ठाकुर, पुजा सिह व आफिस प्रभारी नरेन्द्र बंजारा एवं ग्राम प्रमुख संत राम पटेल श्याम सेन शत्रुघन सिन्हा ललित यादव काशी राम धीवर गया राम धीवर शीला पटेल व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे ।


.jpeg)