महासमुंद राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर थाना पिथौरा, चौकी सिरपुर एवं यातायात महासमुंद के द्वारा चलाया यातायात जागरूकता कार्यक्रम
चौकी सिरपुर के द्वारा साप्ताहिक बाजार खमतराई में जाकर लोगों को दिए यातायात नियमों को पालन करने संबंधी संदेश
यातायात महासमुंद के द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, पेट्रोल पंप, गार्डन इत्यादि जगहों में यातायात नियमों संबंधी पोस्टर लगाकर लोगो को किया जागरूक
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /आज दिनांक 22.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक चलने वाली सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाया गया यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम जिसमें थाना पिथौरा के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़बेडा मे जाकर यातायात जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को सड़क पर चलते समय यातायात संकेत ट्रैफिक सिग्नल, मोटर सायकल चलाते समय हमेशा हेलमेट लगाने, बाइक पर तीन सवारी न चलने, हमेशा यातायात नियमों का पालन करने सम्बंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही सायबर समन्धित जानकारी दिया गया अनजान लिंक को टच नहीं करना है कोई भी ऐप्स प्ले-स्टोर से ही डाउनलोड करें अनजान व्यक्ति को गूगल-पेके माध्यम से पैसा ना भेजने एवं टोल-फ्री न.1930 के संबंध में जानकारी दी गई। चौकी सिरपुर ग्राम खमतराई में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को यातायात नियमों एवं संकेत के बारे में जानकारी दिया गया साथ ही साइबर अपराध के बारे में जानकारी, महिला अपराध संबंधी जानकारी, नशा खोरी के बारे मे जानकारी दिया गया। यातायात महासमुंद के द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, पेट्रोल पंप, गार्डन इत्यादि जगहों में यातायात नियमों संबंधी पोस्टर लगाकर लोगो को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, तीन सवारी न चलने, कार चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग, शराब सेवन कर वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन न चलाने एवं ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने जागरूक किया गया।




.jpeg)