कोमाखान में मनरेगा बचाओ अभियान एवं धान खरीदी तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना एवं चक्का-जाम किया गया
बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोमाखान के तत्वावधान में मनरेगा बचाओ अभियान एवं धान खरीदी की निर्धारित तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का-जाम का आयोजन किया गया।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एवं विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों की जीवनरेखा है, किंतु वर्तमान सरकार की नीतियों के चलते रोजगार के अवसर लगातार कम किए जा रहे हैं। वहीं किसानों को उनकी उपज का समय पर उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। धान खरीदी की तिथि सीमित रखकर सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी तथा किसानों एवं मजदूरों के अधिकारों की रक्षा हेतु सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
धरना-प्रदर्शन के उपरांत महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार महोदय को सौंपा गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रवि निषाद (खल्लारी), अंकित बागबाहरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल (कोमाखान), नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज सिन्हा (कोमाखान), किसान कांग्रेस नेता चन्द्रहास साहू, हरिशंकर यादव, आकाश चंदाकर, पूर्व विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम राणा (खल्लारी) एवं युवा नेता आशीष दीवान उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त मंडल अध्यक्ष किशोर चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष तुलाराम, मंडल अध्यक्ष मूलचंद चंदाकर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अंजोर ठाकुर, महिला मंच अध्यक्ष डुमरोतिन ठाकुर सहित गोलू जैन, नरेंद्र जैन, राजू जैन, वाजिद खान, समीर, राजू चंदाकर (सरपंच, मुंगासेर), लालाराम माझी, प्रीतम साहू, राजेंद्र शर्मा, अनुकी सेन, कांती महाराज, ओंकार ठाकुर, धनराज चंदाकर, राजकुमार ध्रुव, तुफान दीवान, चैत राम दीवान, नारायण सिन्हा, मुंशी लाल साहू एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसीजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/01/blog-post_63.html
January 31, 2026 at 10:01AM
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/01/blog-post_231.html
January 31, 2026 at 10:01AM


.jpeg)