सभी नागरिक डाक जीवन बीमा कराये : प्रवर अधीक्षक एच के महावर
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /भारत सरकार के विश्वसनीय उत्पाद डाक जीवन बीमा स्थापना दिवस 1 फरवरी के अवसर पर संभाग के सभी नागरिकों को डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना से जोड़ने हेतु 2 फरवरी को महा लागीन दिवस का आयोजन किया गया है डाक जीवन बीमा भारत सरकार की एक सुरक्षित व विश्वसनीय बीमा योजना है डाक जीवन बीमा शासकीय, अद्धा कर्मचारी एवं डिग्री होल्डर के साथ-साथ समस्त प्रोफेशनल डॉक्टर,इंजीनियर, आर्किटेक्चर, एवं वकील तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा ग्रामीण नागरिकों के लिए 19 से 55 वर्ष के आयु सीमा तक के लिए उपलब्ध है।इन योजनाओं में कम प्रीमियम अधिक बोनस जैसे बेहतर सेवा प्रदान की जाती है इन योजनाओं में लोन, सरेंडर एवं ग्राहकों की किसी भी खाते से प्रीमियम जमा की ऑटो डेबिट की सुविधा भी उपलब्ध है डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा आयकर अधिनियम की धारा 80 के तहत कर मुक्त भी है इसी के साथ विभाग लेप्स डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक सेवा के पॉलिसीयों के रिवाइवल हेतु 14 अप्रैल तक विशेष छूट अभियान भी संचालित किया जा रहा है इस अवधि में रिवाइवल करने पर डिफॉल्ट शुल्क छूट प्रदान की जा रही है 1 लाख के कुल प्रीमियम पर 25% डिफॉल्ट फीस पर छूट अधिकतम ₹2500 एक लाख से 3 लाख के प्रीमियर पर 25% डिफॉल्ट फीस पर छूट अधिकतम ₹300001 एवं उससे अधिक प्रीमियम पर 30% डिफॉल्ट फीस पर छूट ( अधिकतम रुपए 3500 ) है
डाक विभाग के प्रवर अधीक्षक श्री एच, के, महावर ने समस्त नागरिकों को बीमा स्थापना दिवस पर अधिक से अधिक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाओं के लाभकारी विशेषताओं का लाभ लेकर अपने परिवार को सुरक्षा के साथ-साथ बचत के लाभ को भी प्राप्त करने अपील किया है साथ ही अधिकतम जानकारी के लिए नजदीकी डाकघर से संपर्क भी किया जा सकता है,,,,

.jpeg)