बच्चों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक लिया भाग
सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ समापन
*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/ संकुल बनपचरी आश्रित शालाओं के बच्चों का संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन चिरको में संकुल प्राचार्य कुमार लाल साहू के निर्देशन तथा योगेश्वर साहू प्रधानपाठक और समन्वयक महेंद्र ध्रुव के मार्गदर्शन में किया गया। इस प्रतियोगिता में संकुल के 6 प्राथमिक और 2 उच्च प्राथमिक शाला के बच्चों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्र के जनपद सदस्य व सभापति रोशन पटेल, खेमराज भट्ट सरपंच चिरको, उषा अर्जुन सोनी सरपंच बनपचरी, मंशा राम सिन्हा सरपंच प्रतिनिधि तोरला, महाविद्यालय चिरको की प्राचार्य दीवान मैडम की उपस्थिति में किया गया।
खेल प्रतियोगिता में प्राथमिक शाला बालक वर्ग खो-खो में प्राथ शाला चिरको प्रथम व प्राथ शाला सलिहाभांठा द्वितीय, बरेकेल तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी में प्राथ शाला बनपचरी प्रथम, प्राथ शाला चिरको द्वितीय, बरेकेल तृतीय स्थान पर रहे। एकल में दौड़ 100 मी.- हितेश दर्रीपाली प्रथम, ओजेश चिरको द्वितीय, प्रीत सलिहाभांठा तृतीय, बोरा दौड़ - बादल, बरेकेल प्रथम, गुलशन चिरको द्वितीय, रेसकुमार तेन्दुवाही तृतीय, जलेबी दौड़ - देव बरेकेल, एसकुमार तेन्दुवाही, वामदेव चिरको, लंबी कूद - मुकेश सलिहाभांठा, प्रीत सलिहाभांठा, रेसकुमार तेन्दुवाही, कुर्सी दौड़ - हिमांशु बरेकेल, मनीष चिरको, अरुण बरेकेल, ऊंची कूद - ओजेश चिरको, गणेश बनपचरी, मुकेश सलिहाभांठा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं प्राथमिक शाला बालिका वर्ग में खो-खो - में बरेकेल, सलिहाभांठा, चिरको, कबड्डी में - चिरको, सलिहाभांठा, बरेकेल क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। एकल में दौड़ 100मी.- टेसकुमारी बनपचरी, डोमेश्वरी, धारणी चिरको, बोरा दौड़ - पूजा बरेकेल, अंशु बनपचरी, होमेश्वरी दर्रीपाली, जलेबी दौड़ - पाखी दर्रीपाली, डिम्पल सलिहाभांठा, प्रियंका सलिहाभांठा, कुर्सी दौड़ - रेशमी सलिहाभांठा, तानिया बरेकेल, विनीता चिरको, लंबी कूद - दामनी सलिहाभांठा, होमेश्वरी दर्रीपाली, तानिया बरेकेल, ऊंची कूद - दामनी सलिहाभांठा, टेसकुमारी बनपचरी, होमेश्वरी दर्रीपाली क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। फुगड़ी में किसी भी बच्चे को रुकते न देखकर युक्ति बरेकेल, भूमिका बनपचरी, गीता तेन्दुवाही तीनों को प्रथम घोषित किया गया।
उच्च प्राथमिक शाला स्तर पर बालक वर्ग कबड्डी में चिरको, बनपचरी, खो खो में चिरको, बनपचरी, दौड़ 200मी. - ईसु चिरको, कौशल बनपचरी, ऊंची कूद - लोमन चिरको, कौशल बनपचरी, लंबी कूद - लोमन चिरको, कौशल बनपचरी, स्लो सायकल रेस - सेवक बनपचरी, जितेश चिरको बालिका वर्ग खो खो और कबड्डी में चिरको, बनपचरी, दौड़ 200मी. गरिमा बनपचरी, तुलसी चिरको, ऊंची कूद - अंजू, तुलसी चिरको, लंबी कूद - तुलसी चिरको, गरिमा बनपचरी, स्लो सायकल रेस - डगेश्वरी, दुलेश्वरी दोनों चिरको क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राथमिक शाला चिरको, सलिहाभांठा, बरेकेल प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर में बनपचरी प्रथम व चिरको द्वितीय रहे।
आयोजन में शिक्षाविद जवाहर साहू और प्रबंधन समिति चिरको का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम व मंच संचालन शिक्षक जितेंद्र साहू व योगेश निर्मलकर ने किया। खेल प्रतियोगिता के निर्णायक महेंद्र ध्रुव, तिलक साहू, उमेश्वरी पटेल, प्रेमचंद लोधी, राजू कुर्रे, यतेंद्र देवांगन रहे। इस अवसर पर जनपद पंचायत सभापति रोशन पटेल, चिरको सरपंच खेमराज भट्ट, उपसरपंच दुष्यंत ध्रुव, जनपद सदस्य धनेश गायकवाड़, बनपचरी सरपंच उषा अर्जुन सोनी, चिरको प्रबंधन समिति से दामोदर राजपूत, खेमिन साहू, केंवरा साहू, हेमिन साहू, उषा साहू, दिव्या पटेल, मुकेश साहू, मनी यादव तोरला ढाबा संचालक, सलिहाभांठा प्रबंधन समिति से पिरीत राम साहू, तिलक साहू, पंचराम ध्रुव, दयालु राम ध्रुव, भोजराम साहू, उमेन्द्र दीवान, दुलेश्वरी साहू, बरेकेल से मोहन सेन उपस्थित रहे। संकुल के शिक्षकों देवकुमार खूंटे, रामेश्वर बंजारे, निमेष दीवान, निशा गजभिए, रामेश्वर ढीढी, पूर्णिमा साहू, जायसी वर्मा, नोहर ध्रुव, अंजू ध्रुव, अशोक निषाद, मनोज कुलदीप, कल्याण पटेल, परमानंद चक्रधारी, राजेश्वरी साहू, वंदना शुक्ला का विशेष योगदान रहा।
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/01/blog-post_21.html
January 21, 2026 at 01:47PM






.jpeg)