पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन 9 से 13 जनवरी 2026 तक दूधली, जिला बालोद में आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की जम्बूरी में भाग लेने के पिथौरा विकासखंड के 24 स्काउट गाइड पांच प्रभारी रोवर लीडर दल को स्थानीय स्काउट गाइड संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्काउट संघ स्वप्निल तिवारी, ब्लॉक मीडिया प्रभारी गौरव चंद्राकर की मुख्य उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर शुभकामनाओं सहित प्रस्थान करवाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रभारी झनेश कुमार साहू,दिलीप निषाद,अनिता साहू महेश्वरी लौवटे, मुस्कान वर्मा, विजय कुमार सिन्हा,रामकुमार नायक,नरेश नायक रोहिणी कुमार देवांगन सुकांति नायक, दीपिका देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित थे।
via Blogger http://www.sanskar.live/2026/01/blog-post_6.html
January 06, 2026 at 08:30PM


.jpeg)