सतनामी समाज द्वारा विशाल सतनाम संदेश यात्रा एवं सम्मान समारोह में प्रदेशाध्यक्ष हुए शामिल - sanskar.live
ad inner footer ad inner footer ad inner footer
ad inner footer ad inner footer

Hot

दिसंबर 14, 2025

सतनामी समाज द्वारा विशाल सतनाम संदेश यात्रा एवं सम्मान समारोह में प्रदेशाध्यक्ष हुए शामिल

 सामाजिक अलंकरण गुरु घासीदास सम्मान से संत शनिदास को प्रदान किया 







महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /सतनामी समाज द्वारा गुरु घासीदास जयंती पर्व के पूर्व बेला में शनिवार को जिला मुख्यालय में भव्य, विशाल सतनाम संदेश यात्रा सात ध्वज वाहक ,प्रदेशाध्यक्ष एल एल कोशले व अन्य प्रदेश पदाधिकारी,जिला ब्लॉक अठगंवा पदाधिकारियों की अगुवाई में निकाली गई जिसमें गुरु घासीदास बाबा जी के 7 सिद्धांत व 42 वाणीयो,विचारों को तख्तीयां, पोस्टर बैनर के माध्यम से प्रचारित किया। पांच अलग-अलग पंथी टोलियां की नृत्य व मुंगेली,बाहनाकाड़ी अखाड़ा दल के युवा द्वारा धुमाल के संगीत में शौर्य प्रदर्शन प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। सतनाम संदेश यात्रा के अगुवाई कर सात ध्वज वाहको का स्वागत जगह जगह राजनीतिक व सामाजिक संगठन के लोगों ने किया।

शंकराचार्य भवन में सम्मान समारोह का आयोजन*

सतनाम संदेश यात्रा के समापन शंकराचार्य भवन में हुई जहां प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में 10 वीं 12 वीं   में 70% से ऊपर लाने वाले 54 छात्र छात्राओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इसी प्रकार नशा उन्मूलन व महिलाओं में आर्थिक सामाजिक रूप से जागरुक करने वाले 46 महिला समुहो के सदस्यों का सम्मान किया।

जिला स्तरीय सामाजिक अलंकरण से सात क्षेत्रों में दिया गया*

गुरु घासीदास सम्मान के लिए संत शनिदास साल्हेझरिया बसना को दिया गया जिन्होंने अपनी जमीन जायदाद समाज के नाम कर सतनाम धर्म व संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसी तरह गुरु अमरदास अध्यात्म सम्मान से दिनेश मिर्चें, मिनी माता महिला सशक्तिकरण सम्मान सत्यम जन चेतना महिला समिति महासमुंद,दादा नकुल देव ढ़ीढ़ी सतनाम अनमोल रत्न सम्मान पुनीत राम भारतद्वाज पाली (खल्लारी), डॉ बी आर अम्बेडकर ज्ञान रत्न सम्मान सुश्री प्रमिला मांडले को छत्तीसगढ़ लोक सेवा में राज्य कर निरिक्षक के पद में चयनित होने पर दिया गया।

इसी प्रकार बलिदानी गुरु राजा बालकदास शौर्य सम्मान से सतनाम धर्म सेनानी मोहन बंजारे, शैलेन्द्र बंजारे, किशोर नवरंगे, दिनेश बंजारे, सुशील घृतलहरे,गोपी बांधे, विजय बंजारे,हीरा जोगी, सोमनाथ टोंडेकर,नेतराम जांगड़े,भरत गेंड्रे, संजय सारंग, रमेश बंजारे रायपुर,को बलौदा बाजार को दिया गया।

सतनाम संस्कृति हमारे  समाज को गौरवान्वित करतीं हैं - एल एल कोशले*

सतनाम संदेश यात्रा एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष ने जिला सामाजिक अलंकरण दिए जाने की प्रशंसा करते हुए  सतनाम संस्कृति को समाज के लिए गौरवान्वित करने वाले बताया। सतनामी समाज अब सभी क्षेत्रों में प्रगति के राह पर चल रही है। जिलाध्यक्ष विजय बंजारे ने आभार प्रदर्शन करते हुए सतनाम संदेश यात्रा में शामिल समाजजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला सोनवानी, रेशमलाल घृतलहरे, महासचिव मोहन बंजारे, कोषाध्यक्ष श्यामजी टांडे, सहसचिव दिनेश बंजारे, प्रदेश प्रवक्ता राजमहंत पी एल कोसरिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य में श्रीमती निशा ओगरे, श्रीमती रजनी डांडे,गुलाब टंडन, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुश्री अंजलि बरमाल,विजय टंडन,विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रतिनिधि एडवोकेट दीना रात्रे, जिला सरंक्षक लिंकन जान, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रीमती कुमारी भास्कर,खोशिल गेंड्रे सभी ब्लॉक के पदाधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer