मंत्री नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महासमुंद जिला में खुशी की लहर - sanskar.live

Hot




दिसंबर 15, 2025

मंत्री नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महासमुंद जिला में खुशी की लहर

 जिला अध्यक्ष येतराम साहू ,मीडिया प्रभारी समेत  भाजपा कार्यकारिणी सहित कई नेताओं ने दी बधाई


मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा जिला महासमुंद में हर्ष एवं उत्साह का माहौल 



*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रभारी, वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा जिला महासमुंद में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व के लिए भाजपा जिला महासमुंद की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।भाजपा जिला महासमुंद के जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में श्री नितिन नबीन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, स्पष्ट दृष्टिकोण एवं कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि  नितिन नबीन ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव संगठन को प्राथमिकता दी है तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का कार्य किया है।

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं जनोन्मुखी बनेगा। पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचेंगे तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में संगठन को नई दिशा मिलेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिला महासमुंद के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव एवं सह मीडिया प्रभारी आनंद साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि  नितिन नबीन की नियुक्ति पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। इससे संगठन में नई ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास का संचार होगा। उन्होंने कहा कि  नितिन नबीन  के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं कुशल मार्गदर्शन से भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रनिर्माण, जनसेवा और विकास के अपने संकल्प को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।भाजपा जिला महासमुंद की ओर से  व्यक्त किया गया कि नितिन नबीन  के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देशभर में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के उद्देश्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। जिला महासमुंद भाजपा परिवार ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer