सोनासिली गुरुकुल आश्रम में पिथौरा थाना प्रभारी की मुख्य उपस्थिति में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सोनासिली गुरुकुल आश्रम में पिथौरा थाना प्रभारी की मुख्य उपस्थिति में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
सोनासिली गुरुकुल आश्रम में पिथौरा थाना प्रभारी की मुख्य उपस्थिति में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल द्वारा सप्ताह संस्कार के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
देखें वीडियो
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /दिनांक 18 नवंबर को महासमुन्द जिले के पिथौरा प्रखंड स्तिथ सोनासिली ग्राम के गुरुकुल आश्रम में विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल द्वारा सप्ताह संस्कार के अंतर्गत नशा मुक्ति अभियान चलाया गया ।इस अभियान में सोनासिली ग्राम के शासकीय उच्चतर विद्यालय और गुरुकुल आश्रम के विद्यार्थी एवं भारी संख्या में ग्रामवासी सम्मिलित रहे ।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और भगवान श्रीराम के छायाचित्र के सामने पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ ।उक्त कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अधिकारी अखिलेश लुनिया ,वि.हि.प जिलाध्यक्ष भैया हर्षवर्धन चन्द्राकर ,संत श्री भागीरथी महाराज ,पिथौरा थाना प्रभारी उमेश वर्मा ,पिथौरा प्रखंड मातृशक्ति संयोजिका श्रीमती ममता शीतल मिश्रा ,बजरंगदल जिला संयोजक गीतेश पण्डा उपस्थित रहे ।मंचस्थ वक्ताओं द्वारा नशा मुक्ति के लिए भारतवर्ष के भविष्य विद्यार्थियों को जागरूक किया गया एवं अंत मे नशा ना अपनाने और उज्ज्वल भविष्य की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया ।
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/11/blog-post_19.html
November 19, 2025 at 10:18AM
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/11/blog-post_694.html
November 19, 2025 at 10:51AM
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/11/blog-post_1543.html
November 19, 2025 at 11:51AM
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/11/blog-post_114.html
November 19, 2025 at 12:51PM


.jpeg)