व्यावसायिक शिक्षा की रिटेल मीडिया ट्रेड शास कन्या शाला पिथौरा के बच्चो द्वारा शैक्षणिक भ्रमण - sanskar.live

Hot




नवंबर 09, 2025

व्यावसायिक शिक्षा की रिटेल मीडिया ट्रेड शास कन्या शाला पिथौरा के बच्चो द्वारा शैक्षणिक भ्रमण




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/अपग्रेड एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड वीटीपी के मार्गदर्शन में व्यावसायिक शिक्षा की रिटेल एवं मीडिया ट्रेड का संचालन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा में एक नई और सफल दिशा धारा को प्रशस्त करता आ रहा हैl इसी क्रम में शास कन्या शाला पिथौरा के बच्चो द्वारा शैक्षणिक भ्रमण बसना के सलूजा मॉल एवं महावीर कपड़ा बाजार में कराया गया lसंचालक सलूजा मॉल सन्नी गौरव सलूजा  ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए रिटेलिंग और सेल्स के बारीकियों को बतलाया lसमग्र शिक्षा के तहत व्यावसायिक शिक्षा ट्रेड के रिटेल संकाय के बालिकाओं ने प्राचार्य श्री ए आर बरिहा सर, उप प्राचार्य श्री ए एल पटेल सर  के नेतृत्व एवं व्याख्याता श्रीमति इति प्रधान मेम एवं श्री केशव निषाद तथा गोपेश डड़सेना के मार्गदर्शन में शैक्षणिक भ्रमण हेतु ऐतिहासिक धरोहर स्थल रानी पद्मावती महल एवं पद्म सरोवर का गढ़पुलझर भ्रमण किया जहां माता रामेश्वर रामचंडी माता जी के दर्शन कर  शुभ मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया l

प्राचार्य श्री आशाराम बरिहा जी द्वारा समस्त विद्यालय परिवार की सुखद एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए माता जी को प्रसाद अर्पण कर पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात बसना  नगर स्थित सलूजा माल एवं महावीर सुपर बाजार का भ्रमण कर व्यवसायिक रिटेलिंग अंतर्गत शैक्षणिक ज्ञान प्राप्त किया l

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer