जन्मदिन के अवसर पर पांडेपाली विद्यालय में किया न्योता भोज का आयोजन - sanskar.live

Hot




नवंबर 17, 2025

जन्मदिन के अवसर पर पांडेपाली विद्यालय में किया न्योता भोज का आयोजन



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरुप प्रधान मंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत न्यौता भोजन का आयोजन संकुल केंद्र सोनासिल्ली अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पांडेपाली में किया गया। जन सामान्य में शाला के प्रति अपनेपन की भावना विकसित करना, अपने छोटे बड़े खुशियों में शाला को शामिल करना, मध्यान्ह भोजन में अतिरिक्त पोषक तत्व की वृद्धि करना और बच्चों में समानता की भावना पैदा करना ही न्यौता भोजन का उद्देश्य है।न्यौता भोजन का आयोजन शिक्षक सुनील भोई/श्रीमती कुसुम बाला रावल के सुपुत्र एवं विष्णु रावल के नाती आदित्य भोई के जन्मदिन के शुभ अवसर पर न्योता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।आयोजन न्यौता भोज के अवसर पर संकुल समन्वयक  भुखन प्रसाद जोशी, प्रधान पाठक राधेश्याम पटेल,शिक्षिका  सरोज पटेल ,शाला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष चुनामणी रावल आदि उपस्थित रहे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer