सर्व आदिवासी समाज द्वारा ग्राम दुरुगपाली में बिरसा मुंडा जयंती मनाया गया - sanskar.live

Hot




नवंबर 17, 2025

सर्व आदिवासी समाज द्वारा ग्राम दुरुगपाली में बिरसा मुंडा जयंती मनाया गया



पिथौरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर/ग्राम दुरुगपाली में सर्वआदिवासी समाज द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीखम सिंह ठाकुर अध्यक्ष सर्वआदिवासी समाज,मनराखन ठाकुर अध्यक्ष ध्रुव गोड़ समाज,मोहित ध्रुव पूर्व सदस्य मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण गोलू रावल थे | कार्यक्रम की शुरूआत भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर इष्ट देवी देवता की पूजा अर्चना कर किया गया साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया साथ ही समाज के बालिकाओ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया | ग्राम में सर्वआदिवासी समाज द्वारा रैली निकाला गया | मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के वीर योद्धा थे जिन्होंने  हमेशा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कार्य किया तथा हमेशा समाज के लिए ततपर रहते थे जिन्होंने अपने प्राण की चिंता किये गए समाज सेवा में अपने लगे रहे ऐसे वीर योद्धा जैसे हमे अपने समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा युवा वर्ग को चाहिए कि शिक्षा के प्रति हमेशा सजग रहे और अपने आप को जागरूक रखे जिससे समाज आगे बढ़ सके | कार्यक्रम का संचालन शिक्षक लुकेश ध्रुव द्वारा किया गया | इस अवसर पर जनपद सभापति सृष्टि ध्रुव, जनपद सदस्य नारायण ध्रुव, डॉ नरेश ध्रुव,अनूप पोडेटी,शिवचरण ध्रुव,कृष्णा ध्रुव,दिनेश कालसा,डॉ नरेंद्र ठाकुर,हरिराम नेताम,सुखसिंह ध्रुव,गाड़ाराय भोई,नरेश ध्रुव,विष्णु बरिहा,ओमप्रकाश मलिक,बरतलाल मांझी,दिनेश ध्रुव,शिव भोई,किशोर भोई,हेमलाल भोई,नयन ध्रुव एवं समाज के सभी सगाजन उपस्थित थे |

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer