बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/गत दिनांक 11और 12नवंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदुकोना में सांसद खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया स्पर्धा के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू ,विशेष अतिथि पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, भीखम सिंग ठाकुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष,रूपेश साहू मंडल अध्यक्ष,सरपंच देवंतिन दिलीप दीवान ,पीलेश्वर पटेल,अमित अग्रवाल उपसरपंच,गणेश राज मानिकपुरी ,बल्लु खान(पंच) उपस्थित थे श्री चुन्नी लाल साहू के द्वारा सांसद खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हुए इस प्रकार के आयोजन की सराहना की विद्यालय के निकिता ध्रुव और योगिता दीवान ग्रुप के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई ।सांसद खेल महोत्सव स्पर्धा में कुल 7 जोन तेंदुकोना,सुख़रीडबरी,बकमा,लमकेनी ,नवाडीहखुर्द,खोपली ,बोकरामुडा कला संकुल के खिलाडी उपस्थित थे जिसमे 14 से 17 बर्ष वर्ग में (कब्बडी,खो खो, बाली बाल ,सीनियर जूनियर बालक बालिकाओं) मे प्रथम स्थान तेंदुकाना ने प्राप्त किया एकल प्रतियोगिता मे 100 मी. दौड़ मे बकमा के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 400 मी. दौड़ मे तेंदूकोना के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया आल ओवर चेम्पियन तेंदुकाना टीम रही।कार्यक्रम के समापन समारोह में विद्यालय के शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्रीमती मेनका साहू, मान सिंग दीवान,टिके लाल यादव, लोमन बाई साहू, संतोष शर्मा,प्रभु राम साहू आदि उपस्थित थे, खेल प्रतिस्पर्धा खेल को संपन्न कराने में शा.उ. मा.वि. तेंदुकाना के PTI श्रीमति वसुधा बारले के साथ बागबाहरा ब्लाक के समस्त व्यायाम शिक्षक हीरेन्द्र देवांगन, कामता प्रसाद साहू ,अंजू प्रजापति ,ऋषि साहू ,रोशनी ध्रुव , बसंत मांझी, तेग बहादुर चक्रधारी ,कमला मांझी , रही कार्यक्रम को सफल बनाने विद्यालय के जूनियर रेड क्रॉस और स्काउट गाइड के बच्चों का विशेष योगदान रहा विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सोन सिंह दीवान के द्वारा कार्यक्रम में आये सभी खेल प्रशिक्षक खिलाड़ियों, विद्यालय के सभी उपस्थित शिक्षकों, उपस्थित रसोइया और स्थानीय ग्रामीण जनों का विशेष आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता कौशल सोनकर के द्वारा किया गया।


.jpeg)