42 संकुल के संकुल समन्वयक, प्राचार्य उपस्थित रहे
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /दिनांक 20 नवंबर को शिक्षा विभाग पिथौरा का समीक्षा बैठक जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा, डीपीसी देवानंद जांगड़े के द्वारा में पिथौरा ब्लाक के सभी 42 संकुल के समन्वयक एवं संकुल प्राचार्यो की उपस्थिति में जनपद सभागृह पिथौरा ली गई, बैठक में मुख्य रुप से अपार id, जाति प्रमाण पत्र, 10वीं-12वीं परीक्षा के साथ केंद्रीयकृत परीक्षा, समन्वयक द्वारा सतत मानिटिरिंग, शिक्षकों द्वारा पुरे समय तक ठहराव विषयों पर चर्चा कर शैक्षिक स्तर को ऊपर उठाने हेतु गहनता से बात करते हुए डीएमसी शर्मा ने कहा कि ये सब मुख्यमंत्री की विशेष प्राथमिकता में है, जिला शिक्षा अधिकारी लहरे ने बताया कि कोर्स पूरा कराकर बच्चों से पाक्षिक परीक्षा लिया जाये ताकि उनमें परीक्षा का डर दूर हो सके, बैठक का संचालन बी आर सी श्री नरेश पटेल ने किया और आभार प्रदर्शन बीईओ श्रीमति लक्ष्मी डडसेना ने किया।


.jpeg)