सांकरा थाना द्वारा सावित्रीपुर विद्यालय में नशा मुक्ति व छात्र सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - sanskar.live

Hot




नवंबर 18, 2025

सांकरा थाना द्वारा सावित्रीपुर विद्यालय में नशा मुक्ति व छात्र सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/सांकरा थाना के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सावित्रिपुर में विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति, छेड़खानी से बचाव एवं छात्र सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।इस अवसर पर A.S.I. राजेंद्र प्रसाद भोई, प्रधान आरक्षक प्रेमलता नाग तथा विशेष आरक्षक मनोज डड़सेना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता मनोज डड़सेना ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने तंबाकू, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान तथा उनसे दूर रहने के उपायों पर प्रकाश डाला। साथ ही छेड़खानी, साइबर सुरक्षा, गुड-टच–बैड-टच और आत्म-सुरक्षा के अधिकारों के बारे में भी जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग द्वारा विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किए गए। सही उत्तर देने वाले छात्रों को प्रशस्ति स्वरूप पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य पी. सिदार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि—

नशा मुक्ति और छात्र सुरक्षा से जुड़ी जागरूकता वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही दिशा देने में सहायक सिद्ध होते हैं।”

संकुल समन्वयक पी. एल. चौधरी ने कहा—

“समाज को सुरक्षित, जागरूक और नशा-मुक्त बनाने की नींव विद्यालय से ही रखी जाती है। पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी निश्चित ही विद्यार्थियों में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।”अंत में A.S.I. राजेंद्र प्रसाद भोई के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशा-मुक्त रहने, छेड़खानी के विरुद्ध सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम को विद्यालय परिवार ने अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी बताया।


Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer