पिथौरा विकासखंड के ग्राम छिन्दौली स्कूल में बाल दिवस मनाया गया" - sanskar.live

Hot




नवंबर 16, 2025

पिथौरा विकासखंड के ग्राम छिन्दौली स्कूल में बाल दिवस मनाया गया"





पिथौरा सस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/प्राथमिक शाला एवं उच्च प्राथमिक शाला छिदौली की संयुक्त तत्वाधान में बाल दिवस14 नवंबर को मनाया गया। सभी बच्चों का तिलक गुलाल से स्वागत किया गया तथा मिष्ठान खिलाया गया। बाल दिवस में पं जवाहरलाल नेहरूजी के पूजा अर्चना किया गया एवं उनके बारे में बच्चों के प्रति  प्रेम एवं लगाव के बारे में बताया गया ।स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ खेल में भाग लिए ।खेल मे दौड़ गुब्बारा फोड़,  लंबी कूद, ऊंची कूद,संतुलन,दौड़, त्रिटंगी दौड़ जलेबी दौड़,फुगड़ी बाल्टी बाल रहा। प्रतिभागी बच्चों को सरपंच श्रीमती देवकी टेकराम साहू द्वारा पारितोषिक की वितरण किया गया एवं सभी  बच्चों को पेन, रिबन, ब्रेसलेट,बाल पट्टा वितरण किया गया। सरपंच श्रीमती देवकी टेकराम साहू एवं शिक्षकों के द्वारा बच्चों को नेता भोज कराया गया इस कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती देवकी टेकराम साहू, पंचगण  प्रधान पाठक दयाराम ठाकुर, शिक्षक नरेंद्र पटेल, पुष्पराज यादव, मोहन चक्रधारी, तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer