ग्राम पंचायत सरकड़ा में भगवान बिरसा मुंडा जयंती धूमधाम से मनाई, ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि - sanskar.live

Hot




नवंबर 15, 2025

ग्राम पंचायत सरकड़ा में भगवान बिरसा मुंडा जयंती धूमधाम से मनाई, ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /आज दिनांक 15 नवंबर 2025 को पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सरकड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। समारोह की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण से हुई, जिसमें ग्राम पंचायत की सरपंच सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरकड़ा की सरपंच श्रीमती प्रियंका अमित सिन्हा ने बिरसा मुंडा के जीवन एवं उनके द्वारा किए गए अद्भुत कार्यों और संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के हक और स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया और उन्हें न्याय एवं सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष किया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती प्रियंका द्वारा आदिवासी समाज के लोगों को श्रीफल देकर सम्मान किया गया। समारोह में सरपंच प्रियंका अमित सिन्हा ,सचिव सुखसागर जगत ,करारोपण अधिकारी दिनेश दीक्षित ,आवास मित्र गौतम साहू , रोजगार सहायक बंशी ठाकुर,पंच कैलाश सिन्हा, पंच जयंती बाई पटेल, पंच कुंती सिन्हा एंव ग्रामवासियों रघुनाथ ठाकुर, योगेश ठाकुर, टीकाराम ठाकुर, मंशाराम, गंगू यादव, रामायण देवदास, कौशल भट्ट, जोहन, गजानंद निषाद समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer