एम्बुलेंस में प्रसव कराना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है :डॉ तारा अग्रवाल बीएमओ पिथौरा
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पिथौरा विकासखंड के ग्राम बेलर से पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय एक गर्भवती महिला ग्राम बेलर निवासी श्रीमती डिंपल दीवान उम्र 22 वर्ष को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कर्मियों ने चलती एम्बुलेंस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के पूर्व ही सुरक्षित प्रसव करवाया। घटना दिनांक 20 नवंबर 2025 संध्या 4:30 बजे की है एम्बुलेंस के ईएमटी ओमप्रकाश मानिकपुरी सहयोगी सिस्टर रीना दीवान ने अपनी टीम के साथ पूरी विशेषज्ञता के साथ डिलीवरी करवाई। पायलट साहिद खान ने एम्बुलेंस को सुरक्षित और तेजी से पिथौरा सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। 108 के पायलट ने भी स्थिति को संभालने में टीम की मदद की। प्रसव के तुरंत बाद मां और नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर पितांबर पटेल की निगरानी में प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया गया कि यह महिला का पहले बच्चा है। डॉक्टर तारा अग्रवाल बीएमओ पिथौरा ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि एम्बुलेंस में प्रसव कराना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन संजीवनी 108 की टीम ने फिर साबित किया कि वे हर परिस्थिति में मरीजों की जान बचाने के लिए तैयार रहते हैं।



.jpeg)