108 एंबुलेंस के ईएमटी और पायलट की तत्परता से सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जान बची - sanskar.live

Hot




नवंबर 16, 2025

108 एंबुलेंस के ईएमटी और पायलट की तत्परता से सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जान बची

 मामला पिथौरा थाना क्षेत्र का




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 16 नवंबर 2025 दोपहर 12: 30 बजे लगभग ग्राम पीलवापाली के पास कार और बाइक सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें 108 के माध्यम से पिथौरा शासकीय अस्पताल ले जाया गया घायल व्यक्ति कोडिया क्षेत्र के बताए जा रहे हैं दुर्घटना सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी ने समय रहते घायल व्यक्तियों को पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कर जान बचाई। प्राप्त जानकारी अनुसार राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस पिथौरा से मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट साहिद खान और ईएमटी खेमराज साहू ने घायल को स्ट्रेचर की मदद से एंबुलेंस में शिफ्ट किया। ईएमटी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मरीज को तुरंत ड्रेसिंग और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद ईएमटी  और पायलट की सूझबूझ सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य पिथौरा में भर्ती कराया। जिससे मरीज की जान बच गईं।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer