पंचायत के अंतिम पायदान तक विकास कार्यों को पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य : सरपंच प्रियंका सिन्हा
पंचायत के विकास कार्यों के लिए की गई चर्चा
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सरकड़ा में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती पर एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम सरकड़ा पंचायत के मुखिया श्रीमती प्रियंका अमित सिन्हा ने की। उन्होंने बताया कि यह ग्राम सभा केंद्र सरकार के 'सब की योजना, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' अभियान के तहत बुलाई गई थी।ग्राम सभा की शुरुआत महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का चयन किया गया। सरपंच प्रियंका ने कहा कि ग्राम पंचायत के अंतिम पायदान तक विकास कार्यों को पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। आवास योजना के संबंध सभी पात्र ग्रामीण को जानकारी दी। गई इस विशेष आमसभा में सरपंच ,सचिव सहित पंच ,गांव के प्रमुख ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


.jpeg)