पिथौरा गौरव चंद्राकर संस्कार न्यूज /एनसीईआरटी नई दिल्ली के निर्देशानुसार एससीईआरटी रायपुर के आदेशानुसार राष्ट्रीय/राज्य बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला प्रदर्शनी, विज्ञान नाटिका, विज्ञान सेमिनार, विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान क्लब की उपलब्धियों का प्रदर्शन, विज्ञान मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रर्दशनी का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा, जिला नोडल अधिकारी जगदीश सिन्हा, बीईओ श्रीमती लक्ष्मी डडसेना के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तर पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया। पिथौरा अनुभाग के एसडीओ पुलिस श्री अजीत ओगरे ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं बाल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करते हुए नवाचारी गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाने आवश्यक मार्गदर्शन किया। साथ ही इस अवसर पर छात्र जीवन में राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल के लिए चयनित एसडीओ पुलिस ने अपने अनुभव साझा करते हुए बाल वैज्ञानिकों को कौशल विकसित करने, कुछ नया सोचने तथा सोच को समाज के लिए उपयोगी बनाने हेतु प्रेरित किया तथा विभिन्न मॉडलों का सूक्ष्मता पूर्वक निरीक्षण कर विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु मार्गदर्शन दिया। जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सोच एक वैज्ञानिक की तरह होनी चाहिए |हर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिए| हर समस्या के पीछे कोई न कोई कारण होता है उसे अध्ययन कर सूक्ष्मता से हल करने का प्रयास करना चाहिए| विकासखंड स्तरीय इस प्रदर्शनी में सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक केमिकल, हरित ऊर्जा ,उभरती हुई प्रौद्योगिकिया, मनोरंजक गणितीय मॉडल ,स्वास्थ्य और स्वच्छता तथा जल संरक्षण व प्रबंधन उपकथानकों पर आधारित मॉडल आकर्षण के मुख्य केंद्र रहे |सांपों से किसान की सुरक्षा हेतु बनाया गया मॉडल, वायरलेस तरीके से घर के बिजली उपकरणों पर नियंत्रण, ताप द्वारा विद्युत उत्पादन और रोबोटिक मॉडलों के द्वारा विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया |प्रदर्शनी में निर्णायक एवं विकासखंड नोडल श्री विवेक वर्मा ,व्याख्याता भौतिकी ,श्री उत्तम कुमार प्रधान, व्याख्याता किशनपुर तथा श्री मेदनी पटेल व्याख्याता, गड़बेड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नोडल प्राचार्य श्री नंदकुमार चौधरी ने कार्यक्रम पर अपने विचार रखें तथा समस्त प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों एवं मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाओं को उनकी विशिष्ट भूमिका के लिए सराहना की वआभार प्रदर्शन किया| कार्यक्रम का संचालन विकासखंड नोडल श्री विवेक वर्मा द्वारा किया गया| विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं की सूची निम्न अनुसार है - उपकथानक सतत कृषि के अंतर्गत कु.दीपिका साहू, कन्या शाला पिथौरा, प्रथम कु. डिंपल डडसेना रामदर्शन पब्लिक स्कूल जंघोरा, द्वितीय कु. काम्या साहू, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीथीडीह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
उपकथानक अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प के अंतर्गत कु. डिंपल सिन्हा, कन्या शाला पिथौरा को प्रथम, कु. पारुल रात्रे, कन्या शाला पिथौरा द्वितीय तथा हर्ष पटेल, राम दर्शन स्कूल जंघोरा को तृतीय स्थान मिला।
उपकथानक हरित ऊर्जा के अंतर्गत पुष्पेंद्र साहू, हायर सेकेंडरी स्कूल भीथीडीह को प्रथम ,कु. वंदना पंडा, राम दर्शन स्कूल जंघोरा को द्वितीय तथा शुभम यादव पीएम श्री स्कूल पिथौरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।
उपकथानक उभरती हुई प्रौद्योगिकियां अंतर्गत कु. जागृति सिंहा ,कन्या शाला पिथौरा को प्रथम, कु. सृष्टि यदु, पीएम श्री स्कूल पिथौरा को द्वितीय तथा कु. तनीषा घृतलहरे, कन्या शाला पिथौरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।
उपकथानक मनोरंजन गणितीय मॉडलिंग के अंतर्गत कुमारी वैष्णवी तिवारी, कन्या शाला पिथौरा को प्रथम, कुमारी खुशी साहू, मिडिल स्कूल टेका को द्वितीय तथा कुमारी मोनिका साहू, राम दर्शन स्कूल जंघोरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।
उपकथानक स्वास्थ्य और स्वच्छता के अंतर्गत कुमारी आस्था प्रधान, कन्या शाला पिथौरा को प्रथम तथा कुमारी भावना बंजारा, राम दर्शन स्कूल जांघोरा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ ।
उपकथानक जल संरक्षण और प्रबंधन के अंतर्गत कुमारी युनिता सिंहा, कन्या शाला पिथौरा को प्रथम, कुमारी अनिता सिंहा हायर सेकेंडरी स्कूल भीथीडीह को द्वितीय तथा कुमारी जानवी रात्रे, राम दर्शन स्कूल जंघोरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।दिव्यांग विद्यार्थी कुमारी लोकेश्वरी साहू ,कन्या शाला पिथौरा, शिशु झूला में प्रथम स्थान प्राप्त की ।प्रश्न मंच में कन्या शाला पिथौरा के दो प्रतिभागी कुमारी मेघा साहू व कुमारी मीरा साहू ने संयुक्त प्रथम स्थान प्राप्त किये इसी प्रकार हायर सेकेंडरी स्कूल सोनसिल्ली के कुमारी तनीषा यादव और कुमारी खुशबू साहू को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।निर्णायक मंडल द्वारा चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता महासमुन्द में 13 अक्टूबर को शामिल होने का सुअवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर सहायक परियोजना समन्वयक श्रीमती संपा बोस, विद्यालय प्रभारी प्राचार्य श्री अमृतलाल पटेल, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री नरेश पटेल ,विद्यालय के व्याख्याता श्रीगुणमणि साहू , विजय कुमार बरिहा लोकनाथ पटेल ,विजय कुमार सिन्हा, , लखपति पटेल, श्री चंदेल सर , भावना साहू ,श्री गौरव चंद्राकर संस्कार साइंस लैब पिथौरा एवं मार्गदर्शक शिक्षक उपस्थित थे|
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/10/blog-post_9.html
October 09, 2025 at 05:38PM







.jpeg)