विद्यार्थियों के लेखन कौशल और नियमित उपस्थिति पर जोर दिया जाए: बीईओ लक्ष्मी डडसेना - sanskar.live

Hot




अक्टूबर 12, 2025

विद्यार्थियों के लेखन कौशल और नियमित उपस्थिति पर जोर दिया जाए: बीईओ लक्ष्मी डडसेना

विद्यार्थियों के लेखन कौशल और नियमित उपस्थिति पर जोर दिया जाए: बीईओ लक्ष्मी डडसेना

 विद्यार्थियों के लेखन कौशल और नियमित उपस्थिति पर जोर दिया जाए: बीईओ लक्ष्मी डडसेना


 पिथौरा ब्लाक में प्राचार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न






पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड मे कक्षा दसवीं तथा 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम के लिए विकासखंड स्तर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी डडसेना के द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्राचार्यों से कार्य योजना हेतु विचार आमंत्रित किया गया| सभी प्राचार्यों ने बड़े  उत्साह के साथ  इस कार्य योजना हेतु नए-नए सुझाव दिए व विद्यालय में विद्यार्थियों के व्यवहार में हुए परिवर्तन तथा पढ़ाई के लिए प्रेरित करने हेतु विभिन्न समस्याओं और उनके हल पर विस्तृत चर्चा की| सभी प्राचार्यों ने एक  मत से  इस बात पर जोर दिया कि विद्यार्थियों में लेखन कौशल और पढ़ाई संबंधी अच्छी आदतों की कमी परिलक्षित हो रही है जिसके लिए संयुक्त स्तर पर उन्हें अधिक से अधिक लेखन अभ्यास करने और परीक्षा में बिना तनाव के लिखने की कौशल विकसित करने हेतु सुझाव दिया गया| वरिष्ठ प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्री आसाराम बरिहा ने अपने मंतव्य में बताया कि विषय का अध्यापन करते समय मनोरंजक तरीके से यदि बच्चों को विषय पर ज्ञान दिया जाए तो बच्चे बोझिल नहीं होते हैं और उनमें  विषय को जानने की उत्सुकता बढ़ जाती है| अतः हम शिक्षकों को विद्यालय के विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर के अनुरूप अपने पढ़ाने की की शैली में इस प्रकार से बदलाव किया जाना चाहिए कि जटिल से जटिल अवधारणा को लोकल भाषा में सरल उदाहरण से समझाया जा सके |इसी प्रकार वरिष्ठ प्राचार्य रवि लाल पंडा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किशनपुर ने भी इस बात पर जोर दिया कि आजकल के विद्यार्थियों में लिखने के प्रति अरुचि  और मात्रात्मक त्रुटियां पाई जा रही हैं, इसके लिए उन्हें अधिक से अधिक लिखित अभ्यास करने की बात कही , क्योंकि परीक्षाएं लिखित होती हैं| अतः विगत 5 वर्षों के सभी प्रश्नों का बार-बार अभ्यास कराया जाना चाहिए|  विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी  ने प्राचार्यों को आह्वान करते हुए कहा कि हमें विद्यार्थियों के हित में कार्य करना है और संख्यात्मक परिणाम के साथ-साथ गुणवत्ता आए इस हेतु कार्य योजना बनाई जानी चाहिए| उन्होंने इस वर्ष अच्छे परिणाम लाने की प्रतिबद्धता जाहिर की तथा जमीनी स्तर पर कमजोर विद्यार्थियों को फोकस कर उन्हें कम से कम पासिंग अंक प्राप्त करने लायक बनाने हेतु विशेष कार्य योजना पर कार्य करने,  विद्यार्थियों के नियमित उपस्थिति पर पालकों को जागरूक करने, टॉप 10 में आने वाले बच्चों हेतु विशेष कक्षा आयोजन करने, दिसंबर 2025 तक समस्त विषय का पाठ्यक्रम पूर्ण करने व ब्लूप्रिंट आधारित अभ्यास करने की बात कही |इस अवसर पर  विकासखंड नोडल परीक्षा विवेक वर्मा ने कार्य योजना हेतु कुछ विशेष सुझाव दिए जिसमें विकासखंड को चार-पांच जोन में विभाजित कर एक दिवसीय विशेष  कक्षा आयोजित करने की बात कही व शिक्षकों के लिए ब्लूप्रिंट व पाठ्यक्रम आधारित कार्यशाला आयोजन हेतु प्रस्ताव रखा| इस अवसर पर सुधीर प्रधान, डॉ मुकेश कुमार डडसेना ,समय सिंह ठाकुर , दीपक देवांगन, राजेंद्र पुरोहित अक्षय साहू ,नंद कुमार चौधरी ,विजय कुमार दीवान अनूप कुमार नायक ,रामकुमार नायक  सहित अन्य प्राचार्यगण विशेष रूप से उपस्थित थे|


via Blogger http://www.sanskar.live/2025/10/blog-post_12.html
October 12, 2025 at 02:28PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer