पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/सामाजिक सरोकार और माता-पिता की स्मृति को जीवंत रखने की भावना के साथ, लोकनाथ सिन्हा ने अपनी माता स्वर्गीय कमला देवी सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर पिथौरा के शासकीय अस्पताल को एक सेमी फ्लावर बेड भेंट किया। यह बेड मरीजों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समर्पित किया गया है।
लोकनाथ सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि उनके माता-पिता ने हमेशा समाज सेवा और मानव कल्याण को महत्व दिया। उनकी स्मृति में यह छोटा सा प्रयास अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। शासकीय अस्पताल के प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी तारा अग्रवाल ने इस दान के लिए लोकनाथ सिन्हा का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के सहयोग से अस्पताल की सुविधाओं में वृद्धि होगी।
इस पुण्य कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने भी लोकनाथ सिन्हा की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायी कदम बताया। यह पहल न केवल माता-पिता के प्रति श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज के प्रति उनके परिवार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।


.jpeg)