स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत ग्राम सरकड़ा में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन - sanskar.live

Hot




सितंबर 29, 2025

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत ग्राम सरकड़ा में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत ग्राम सरकड़ा में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’’ के अंतर्गत पिथौरा विकासखंड के ग्राम सरकड़ा में आज स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, विशेषकर महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श हेतु भाग लिया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर, हीमोग्लोबिन की जांच के साथ-साथ महिलाओं से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच एवं उपचार किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व संबंधी परामर्श तथा किशोरी बालिकाओं को एनीमिया रोकथाम हेतु आयरन एवं फोलिक एसिड की जानकारी दी गई। इस शिविर में मुख्य रूप से सरपंच श्रीमती प्रियंका अमित सिन्हा, उप सरपंच किरण सिन्हा, पंचायत पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से आशीष जोसेफ सहित ग्रामीण जन काफी संख्या में उपस्थित थे।




via Blogger http://www.sanskar.live/2025/09/blog-post_25.html
September 29, 2025 at 06:31PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer