भोपाल संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/महिला एवं बाल विकास विभाग तथा रॉकेट लर्निंग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में संचालित मिशन नींव कार्यक्रम के अंतर्गतपरियोजना बरखेड़ी भोपाल सेक्टर33 में राष्ट्रीय पोषण माह उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ईसीसीई थीम पर आधारित गतिविधियाँ जैसे – मिट्टी के खिलौने बनाना, स्टोरी मार्किंग, सेल्फ स्किल्स, आंगनवाड़ी में सुरक्षा तथा शैक्षिक गतिविधि आधारित शिक्षण का आयोजन किया गया। इन रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और सीखने की रुचि को प्रोत्साहित किया गया। जिसमें कौशल और विकास में अंतर बताते हुए विभिन्न गतिविधियां कराई गई
इस आयोजन का संचालन जिला समन्वयक श्रुति धाकड़ एवं श्री सुमित परमार द्वारा किया गया, वहीं सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती दीपा झा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
इस कार्यक्रम में सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और बच्चों के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्धता दर्शाई।
via Blogger http://www.sanskar.live/2025/09/33.html
September 24, 2025 at 06:45PM

.jpeg)