कृषि मंत्री रामविचार नेताम जी का जताया आभार
बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छाया विधायक श्रीमती अल्का चंद्राकर के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम द्वारा खल्लारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सहकारी समितियों एवं ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपयों के विकास कार्यो हेतु स्वीकृति प्रदान की है ।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अल्का चंद्राकर ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है तब से खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में विकास के अनेकों कार्य स्वीकृत हुए हैं । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प पूर्ण हो रहा है ।
श्रीमती अल्का चंद्राकर द्वारा विकास कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि मण्डी बोर्ड रायपुर द्वारा ग्राम गांजर के धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 10 लाख, ग्राम घोटियापानी के नवीन धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 10 लाख, ग्राम घुंचापाली कला के नवीन धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 10 लाख, ग्राम बसुलाडबरी में धान खरीदी केंद्र तक 132 मीटर सीसी रोड निर्माण हेतु 9.97 लाख, ग्राम गबौद में मेन रोड से धान खरीदी केंद्र तक 132 मीटर सीसी रोड निर्माण हेतु 9.97 लाख, ग्राम मुनगासेर में मेन रोड से धान खरीदी केंद्र तक 198 मीटर सीसी रोड निर्माण हेतु 14.95 लाख, ग्राम सम्हर में धान खरीदी केंद्र तक 105 मीटर सीसी रोड निर्माण हेतु 7.93 लाख, ग्राम कसेकेरा में मेन रोड से धान खरीदी केंद्र तक 105 मीटर सीसी रोड निर्माण हेतु 7.93 लाख, ग्राम बीकेबाहरा के धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 15.45 लाख, ग्राम ओंकारबंद के धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 5.45 लाख, ग्राम कछारडीह के धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 10 लाख, ग्राम परसूली के धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 5.45 लाख, ग्राम साल्हेभांठा के धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 5.45 लाख, ग्राम आमाकोनी के धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 5.45 लाख, ग्राम बोडराबाँधा के धान खरीदी केंद्र में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 10 लाख, ग्राम खेमडा के धान खरीदी केंद्र में किसान कुटीर निर्माण हेतु 13.50 लाख, बागबाहरा कृषि उपज मण्डी प्रांगण में कव्हर्डशेड निर्माण हेतु 5.45 लाख, ग्राम गांजर के दुर्गा चौक से रिखीराम कटारे के घर तक 117 मीटर सीसी रोड निर्माण हेतु 6.97 लाख रुपयों की विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान किया गया है ।
विभिन्न विकास कार्यो के स्वीकृति प्रदान करने के लिए खल्लारी विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं किसान भाइयों की ओर से श्रीमती अल्का चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम को धन्यवाद ज्ञापित किए है ।