पिथौरा में श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर विश्व हिन्दू परिषद का बैठक आयोजित - sanskar.live

Hot




मार्च 24, 2025

पिथौरा में श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर विश्व हिन्दू परिषद का बैठक आयोजित

पिथौरा में श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर विश्व हिन्दू परिषद का बैठक आयोजित

 सुबह प्रभात फेरी के साथ राम महोत्सव का कार्यक्रम प्रारंभ होगा


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /दिनांक 23.3.2024 दिन रविवार को थानेश्वर मंदिर पिथौरा में विश्व हिन्दू परिषद का बैठक आयोजन किया गया, जिसमें श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई कार्यक्रम में उपस्थित सनातनी भाइयों द्वारा पिथौरा प्रखंड के 40 गांव में श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाने के लिए वृत्त तैयार किया, उसके पश्चात विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री बसंत देवता  ने कार्यक्रम कैसे मनाना है विस्तार से बताया, कि प्रत्येक गांव में अधिक से अधिक श्री राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हो यह प्रयत्न हमें करना है, सुबह प्रभात फेरी के साथ राम महोत्सव का कार्यक्रम प्रारंभ होगा, प्रत्येक घर में रंगोली बनाना है शाम के समय दीपक जलाना है, और सत्संग भजन कीर्तन के समापन के साथ सामूहिक भोज प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम की समापन करना है । इसके साथ ही ग्रामीणों को हमें यह भी बताना है कि हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को क्यों मनाया जाता है हिंदू नव वर्ष अर्थात चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन परमपिता परमेश्वर श्री ब्रह्मा जी ने इस सृष्टि की रचना की थी, हमारे सनातनियों का जितना भी शुभ अशुभ कार्यक्रम होता है ,हिंदू पंचांग के अनुसार ही मान्य होता है ,इस दिन बसंत ऋतु का भी आगमन होता है, प्रभु श्री राम का जन्म भी ठीक 9 वे में दिन होता है, प्रभु श्री राम और धर्मराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था, प्रकृति भी इसी दिन नया रूप धारण करती है, महान प्रतापी महाराजा विक्रमादित्य का काल गणना भी इसी दिन प्रारंभ होता है जैसे कि आप सब जान रहे हैं, अभी विक्रम संवत 2081 चल रहा है जो की 31 मार्च को विक्रम संवत 2082 प्रारंभ हो जाएगा ,जबकि अंग्रेजी कैलेंडरों के अनुसार अभी 2025 चल रहा है अर्थात हमारा पंचांग अंग्रेजी कैलेंडर से 57 साल पहले की कालगड़ना है और हम हमारे पंचांग के तिथि अनुसरण ना करके अंग्रेजों के द्वारा हमारे ऊपर थोपा गया कैलेंडर को हम मान रहे हैं, और 1 जनवरी को न्यू ईयर मनाते हैं जिसका की कोई औचित्य ही नहीं है, हिंदू नव वर्ष हमें दीप जलाकर रंगोली बनाकर सत्संग करके हिंदू नव वर्ष मनाने के लिए प्रेरणा देती है, जबकि 1 जनवरी अंग्रेजी नया साल हमे ठीक इसके विपरीत सिखाता है। बैठक में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री गीतेश पंडा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया । बैठक में श्री गणेशराम साहू जी उपाध्यक्ष वि.हि.प प्रखंड पिथौरा,कीर्ति वर्मा जी नगर संयोजक बजरंगदल पिथौरा,पंडित श्री कृष्ण कुमार शर्मा जी, श्री सुरेंद्र पांडेय जी,सौरभ अग्रवाल जी,शम्भू दास जी,कुंदन पटेल जी,उत्तरा कुमार जी,गोपालदास साहू जी,बलदेव प्रसाद पटेल जी,शिवांश अवस्थी जी,नीलेश ध्रुव जी,राजवीर प्रजापति जी उपस्थित थे ।
via Blogger https://ift.tt/OCxzVW7
March 24, 2025 at 02:07PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer