पुराने सिक्को और नोटो के सभी गवर्नर और खास नम्बर का कलेक्शन है पिथौरा के चरनदीप अजमानी के पास - sanskar.live

Hot




मार्च 25, 2025

पुराने सिक्को और नोटो के सभी गवर्नर और खास नम्बर का कलेक्शन है पिथौरा के चरनदीप अजमानी के पास

पुराने सिक्को और नोटो के सभी गवर्नर और खास नम्बर का कलेक्शन है पिथौरा के चरनदीप अजमानी के पास

 


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर /पुराने सिक्कों और नोटों का कलेक्शन एक अलग तरह का जुनून है। पिथौरा के कॉइन कलेक्टर्स डॉ एस. एस. तिवारी व चरनदीप अजमानी के पास खासकर पुराने समय के ऐतिहासिक और चांदी के सिक्के और 1 रुपये से लेकर 2000 रुपये के सभी नए पुराने नोटो का अदभुत संग्रह मौजूद है।

पुराने सिक्कों का कलेक्शन भी एक अलग ही शौक है। इस तरह की चीजों के कलेक्शन के लिए लंबे समय तक मेहनत और खोज करनी पड़ती है। तब कहीं जाकर इनके कलेक्शन तैयार होते हैं।


शासकीय महाविद्यालय पिथौरा के प्राचार्य डॉ. शबनूर सिद्दीकी के निर्देशन एवं इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. एस एस तिवारी के मार्गदर्शन में इतिहास विभाग द्वारा चरनदीप अजमानी के सिक्कों और नोटों के कलेक्शन की प्रदर्शनी का आयोजन 22 मार्च 2025 को किया गया।

महासमुंद जिले के पिथौरा निवासी चरनदीप अजमानी ने बताया कि वह 13 वर्ष की आयु से भारतीय पुराने सिक्के, नोटो व करेंसी का संग्रह कर रहे है। उनके इस संकलन में महारानी विक्टोरिया सन 1887 के समय से लेकर आजादी के समय तक व आज तक के सभी सिक्के व नोट इनके संग्रह में हैं। इसी तरह एक रुपये, दो रुपये और पांच रुपये के सभी गवर्नर के हस्ताक्षर सिग्नेचर नोट कलेक्शन में है। 786001 नम्बर वाले खास नोट 000786, 786000 व 786786 वाले नोट भी इनके संग्रह में मौजूद है। और भी यूनिक नम्बर वाले नोट इनके न्यूमेस्मेटिक्स संग्रह में है। इसी तरह जन्मतिथि वाले नोट भी संग्रह में है।


चरनदीप बताते है कि कक्षा छठवी से सिक्के जमा करने का ऐसा शौक चढ़ा कि बड़े ही अलग अलग ढंग से इन्हें जमा करने लगा। अपने आसपास में हर एक सिक्के और नोट के पहलू को देखता, वहीं कहीं भी जाता हूँ तो सिक्कों पर बड़ी बारीकी से नजर बनाए रखता हूं। बस इसी जुनून से एक अलग और खास तरह का कलेक्शन तैयार होता गया। उन्होंने यह भी बताया किसी भी तरह के नोट व सिक्को की कीमत लाखो में नही होती है ये सभी ऑनलाइन में ठगी का नया तरीका है। आम जनता ठगी से बचने के लिए पुराने सिक्को के वास्तविक मूल्य व करेंसी की सही जानकारी के लिए आप इनके नम्बर 7000916170 पर सम्पर्क कर सकते है।

इसी तरह डॉ. एस. एस. तिवारी सर के पास भी प्राचीन काल से लेकर मुगल काल के ऐतिहासिक सिक्को का संग्रह मौजूद है। फिलहाल उनके पास प्राचीन काल से लेकर अब तक के करीब 500 से अधिक सिक्के मौजूद हैं। उनके कलेक्शन में चांदी के लगभग 50 सिक्को का कलेक्शन अद्भुत व काफी प्राचीन है। इसमे कुछ 15 वी शताब्दी के भी है। वे इतिहास के प्रोफेसर भी है और इस कलेक्शन के जरिये छात्रों को इतिहास, कला, भारतीय संस्कृति से भी जोड़ते है।


सिक्को और नोट प्रदर्शनी के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. सीमा अग्रवाल, श्री बीएस विशाल, श्री शेखर कानूनगो, श्री जितेंद्र पटेल, श्री ईश्वर पटेल, सुश्री टिकेश्वरी, श्रीमती सुमन पटेल, डॉ कपिल कुमार चंद्रा, डॉ मुकेश्वर सोनवानी, श्री लक्ष्मण साहू, श्री योगेश पटेल, श्री रामकुमार रविदास, श्री खीरसागर बरिहा, श्री दुष्यन्त धृतलहरे व डॉ. वीरेंद्र प्रजापति, श्री पराग जैन, विवेक दीक्षित सहित नागरिकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के शिक्षक श्री आर के तिवारी द्वारा किया गया।
via Blogger https://ift.tt/DjfsIoK
March 25, 2025 at 02:21PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer