भारत स्काउट्स एवं गाइड्स पिथौरा ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक संपन्न - sanskar.live

Hot




मार्च 18, 2025

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स पिथौरा ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

 प्याऊ घर खोलेगा स्काउट गाइड


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर
/ भारत स्काउट्स गाइडस स्थानीय संघ की बैठक  स्थानीय  शा. अंग्रेजी माध्यम कन्या शाला में आयोजित किया गया lसर्व प्रथम स्काउट के प्रार्थना  कर बैठक का शुभारम्भ किया गया l आगामी भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 

प्याऊ घर प्रारम्भ करने का निर्णय किया गया जो 9 अप्रेल को विधिवत उद्घाटन होकर निरंतर ग्रीष्म कालीन तक चलता रहेगा l प्याऊ घर प्रारम्भ करने के लिए सभी स्काउटर/ गाइडर स्वेच्छीत राशि दान किये गये l

साथ ही माह मई में ब्लाक स्तरीय स्काउटर/ गाइडर  हाइक  कुल्लू मनाली जाने का निर्णय लिया गया l इस बैठक में सत्यनारायण अग्रवाल अध्यक्ष स्थानीय संघ, स्वप्निल तिवारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष, गौरव चंद्राकर, दिलीप निषाद ब्लाक मिडिया प्रभारी, संतोष कुमार साहू लीडर ट्रेनर, नरेश नायक, राजीव तिवारी, रोहिणी देवांगन, पतिराम पटेल, योगेश्वर डडसेना,विजय सिन्हा, श्रीमती सरस्वती पटेल, दीपिका देवांगन, कु अनीता साहू, श्रींमति अनीता मोहन्ति थे l कार्यक्रम का संचालन झनेश कुमार साहू ब्लाक सचिव ने किया l

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer