रामजन्मोत्सव समिति की हुई बैठक संपन्न आकाश अग्रवाल अध्यक्ष व संयोजक विक्की सलूजा बने - sanskar.live

Hot




मार्च 22, 2025

रामजन्मोत्सव समिति की हुई बैठक संपन्न आकाश अग्रवाल अध्यक्ष व संयोजक विक्की सलूजा बने

 रामनवमी के दिन होगा 20 निर्धन कन्या विवाह


भव्य शोभायात्रा और महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / पिथौरा नगर के स्थानीय  रेस्ट हाउस में दिनांक 21 मार्च  को श्रीराम जन्मोत्सव समिति की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पुनः आकाश अग्रवाल को अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने रामनवमी पर्व के दिन 20 निर्धन कन्या विवाह का प्रस्ताव रखा, जिसे आयोजन समिति ने स्वीकार किया। निर्धन कन्या विवाह में विवाहित जोड़े को गिफ्ट और अन्य सामान समिति द्वारा दिया जाएगा। श्रीराम जन्मोत्सव के दिन भव्य शोभायात्रा और महाआरती का आयोजन होगा। शोभायात्रा का पिथौरा के हृदय स्थल मंदिर चौक से प्रारंभ होकर वही समापन होगा। आयोजन समिति का संयोजक विक्की सलूजा व सह संयोजक जतिन ठक्कर को बनाया गया। राम जन्मोत्सव समिति के संरक्षक सर्वसम्मति से महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक संपत अग्रवाल, पूर्व मंत्री भाजपा शंकर अग्रवाल, पिथौरा अध्यक्ष नगर पंचायत देवेश निषाद, नपं उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी ठाकुर अनंत सिंह वर्मा, ग्राम सभा शीतला समाज अध्यक्ष पिथौरा सोहन निषाद, गोपाल शर्मा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष, पूर्व नपं एल्डरमैन अरविंदर छाबड़ा, करण उत्कल समाज पिथौरा अध्यक्ष नंदू महंती, पूर्व एल्डरमैन लक्ष्मीकांत बबलू सोनी, जंघोरा के पूर्व सरपंच तेजराम पटेल की उपस्थिति में समिति का गठन किया गया।

आयोजन के लिए इन्हें मिली जिम्मेदारी

 उपाध्यक्ष के लिए जीतेंद्र सिन्हा, गोविंद शर्मा, किशोर राजपूत, इंदेश्वर सिन्हा, नरेंद्र डडसेना, खिरोद्र पटेल, अनिमेष डे, निलेश ठक्कर, राजा शुक्ला, रवि अग्रवाल रामजन्मोत्सव समिति में सचिव, रमेश सिन्हा सहसचिव, इंद्रजीत विक्की सिन्हा, दुर्गेश सिन्हा कोषाध्यक्ष, अंजय सिन्हा सह कोषाध्यक्ष, अप्पू भोई नगर को सजाना और शोभायात्रा के प्रभारी राजेश चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी अनमोल चावला, तुषार बंसल, मीडिया प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, गौरव चंद्राकर, मनदीप होरा, राज उपाध्यक्ष, सोनू सेन, भंडारा प्रभारी बंटी आजमानी, घन्नू राजपूत, देव सिन्हा, दीपक सिन्हा, मनोज कालसा, पोलेश मिश्रा, विक्की गुप्ता ओम सिन्हा, अर्जुन यादव, गोलू यादव, विक्की टुटेजा, टेंट प्रभारी सन्नी अजमानी, रमेश श्रीवास्तव, लाइट एंड साउंड हेमंत निषाद, कन्या विवाह प्रभारी संयोजक नंदू महंती, कौशल दास मानिकपुरी, पुष्पकांत पटेल, सुमित सिंघल, राजा खनूजा, दीपक सिन्हा, मोनू सलूजा को जिम्मेदारी दी गई।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer