इंडियन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बेलसोंडा महासमुन्द से रूपेश कुमार रासेयो राज्य स्तरीय शिविर में चयन - sanskar.live

Hot




मार्च 21, 2025

इंडियन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बेलसोंडा महासमुन्द से रूपेश कुमार रासेयो राज्य स्तरीय शिविर में चयन

 रूपेश कुमार रासेयो राज्य स्तरीय शिविर सरगुजा के लिए हुए चयनित



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एवं उच्च शिक्षा विभाग रायपुर छ.ग शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्य स्तरीय सात दिवसीय शिविर (आवासीय) का आयोजन संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर की संगठन व्यवस्था में दिनॉक 21 मार्च 2025 से 27 मार्च 2025 तक शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय केशवपुर अम्बिकापुर में आयोजित होगा। सात दिवसीय विशेष शिविर डॉ नीता बाजपेयी राज्य एनएसएस अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग छ.ग शासन के मार्गदर्शन में आयोजित होगा। इसी तारतम्य में इंडियन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बेलसोंडा महासमुन्द के स्वयं सेवक का चयन प्राचार्य डॉ. एस. चन्द्राकर एवं डॉ मालती तिवारी जिला संगठक रासेयो जिला महासमुन्द के मार्गदर्शन व कार्यकम अधिकारी श्री चुम्मन लाल निषाद एवं प्रभारी श्री मुरली चन्द्राकर के नेतृत्व में स्वयंसेवक रूपेश कुमार बी.एड द्वितीय वर्ष का चयन इस राज्य स्तरीय शिविर के लिए हुआ है। प्राचार्य डॉ एस. चन्द्राकर ने चयनित स्वयंसेवक का शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस राज्य स्तरीय विशेष शिविर में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने को कहा। डॉ मालती तिवारी ने राज्य स्तरीय शिविर में होने वाले मुख्य गतिविधियों के बारे में जानकरी देते हुए शुभकामनाएँ दी। स्वयं सेवक के चयनित होने पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री मुरली चन्द्राकर, श्रीमती राजकुमारी बंजारे, श्रीमती बबीता चन्द्राकर, श्री चुम्मन लाल निषाद कार्यक्रम अधिकारी रासेयो, श्री मानक लाल बारले श्री हेमू राम साहू, सुश्री लोकेश्वरी साहू, श्री शाहिद अली, श्रीमती जानकी चन्द्राकर, आदि ने बधाई दी।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer