पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में कुपोषित बच्चों का शिविर आयोजित किया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.बी कोसरिया एवं बीपीएम जयकांत विश्वकर्मा एवं महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से शिविर का सफलतम आयोजन किया गया।
उक्त शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा के शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप बिशाल तथा चिरायु दल के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र प्रजापति के द्वारा 160 बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया जिसमें 120 बच्चों को कुपोषित की श्रेणी आने वाले बच्चों के रूप में चिन्हकित किया गया एवं 23 बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित पाए गए, जिनको त्वरित उपचार किया गया किया गया एवं अतिगंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पूनर्वास केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया एवं एक बच्चा जो गंभीर रक्तल्पता से पीड़ित था उसको तत्काल मेडिकल कॉलेज महासमुंद में रेफर किया गया।
उक्त शिविर में स्वास्थ्य विभाग से चिरायु दल एवं नर्सिंग स्टाफ से श्रीमती रेखा नाग श्रीमती कल्पना प्रधान श्रीमती कोमल तिवारी एवं महिला बाल विकास विभाग से पर्यवेक्षक श्रीमती हरिप्रिया पटेल श्रीमती पुष्प लता रात्रि श्रीमती चित्रलेखा साहू श्रीमती विंधेश्वरी कुर्रे एवं श्रीमती नंदनी यदू एवं यूनिसेफ की ओर से ब्लॉक न्यूट्रिशन कोऑर्डिनेटर निखिल बिसेन उपस्थित रहे।
इस शिविर में यूनिसेफ एवं एम्स रायपुर के टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।






.jpeg)