जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली हेतु शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव के 14 विद्यार्थी चयनित - sanskar.live

Hot




मार्च 26, 2025

जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली हेतु शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव के 14 विद्यार्थी चयनित

जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली हेतु शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव के 14 विद्यार्थी चयनित

 प्रधान पाठक भोजराज प्रधान के मार्गदर्शन में बच्चे पिछले कई वर्षों से चयनित हो रहे हैं



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर/ नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2025 में शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव संकुल केंद्र मोहगांव विकास खण्ड पिथौरा जिला महासमुंद के 14 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। चयनित विद्यार्थियों में कु. वर्षा साव पिता बीसी केशन साव, मयंक नायक पिता टोकेश्वर नायक, काव्यांश साहू पिता राधेश्याम साहू, नूतन चौधरी पिता बुद्धदेव चौधरी, अर्णव पटेल पिता मनोज कुमार पटेल, निहाल सिदार पिता पवन कुमार सिदार, ओजस विजय कौशिक पिता विजय कुमार कौशिक, गान्धर्व बसन्त पिता शिवप्रसाद बसन्त, कु. डिम्पल पटेल पिता मनोहर पटेल, कु. कशिश पटेल पिता लम्बोदर पटेल, ओमकार पटेल पिता बसन्त पटेल, दुष्यंत ध्रुव पिता शेषनारायण ध्रुव, नवीन मिर्धा पिता लक्ष्मीकांत मिर्धा, श्रेयांशु यादव पिता सनद कुमार यादव सम्मिलित हैं। प्राथमिक शाला मोहगांव के प्रधान पाठक भोजराज प्रधान पिछले 11 वर्षों से नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। इनके कुशल मार्गदर्शन में कुल 101 विद्यार्थी नवोदय विद्यालय हेतु चयनित हो चुके हैं। प्रधान पाठक भोजराज प्रधान ने बताया कि इन बच्चों के चयन होने का प्रमुख कारण विद्यालय में नियमित मार्गदर्शन के साथ-साथ ऑनलाईन क्लास नियमित टेस्ट परीक्षा तथा बच्चों के कठिन परिश्रम के साथ ही पालकों का उचित सहयोग है । हमारे विद्यालय के सहायक शिक्षक गौरीशंकर पण्डा जी का विशेष सहयोग रहा है। बड़ी संख्या में बच्चों के चयनित होने पर गाँव के साथ ही पूरे अंचल में हर्ष व्याप्त है। शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव की विशिष्ट उपलब्धि पर संकुल प्राचार्य श्री जे कुमार, संकुल समन्वयक अंजय कश्यप, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री के. के. ठाकुर, विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री नरेश पटेल, ग्राम पंचायत मोहगांव के सरपंच विजय बारीक, उप सरपंच श्रीमती रुक्मिणी हेमन्त पटेल, पंच यशवंत बारीक, मोहन साहू, डोलामणी प्रधान, रोहित प्रधान अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति मोहगांव, सदस्य धुबेइलाल बढ़ाई, भोजराज नायक, रत्नाकर प्रधान, प्रणव प्रधान, टिकमलाल प्रधान सुकर्ण बारीक सहित समस्त ग्रामीणों पालकों और विद्यालय के शिक्षक गौरीशंकर पण्डा, श्रीमती रेखा प्रधान, श्रीमती कविता बढ़ाई, कु. अंकिता साहू सहित पूर्व माध्यमिक शाला और हाई स्कूल के समस्त शिक्षकों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई, शुभकामनाएं प्रेषित कर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




via Blogger https://ift.tt/X0flEJ6
March 26, 2025 at 03:09PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer