गायत्री शक्तिपीठ पिथौरा में जिला कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ महासमुंद की बैठक रखी गई। - sanskar.live

Hot




अगस्त 04, 2024

गायत्री शक्तिपीठ पिथौरा में जिला कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ महासमुंद की बैठक रखी गई।

गायत्री शक्तिपीठ पिथौरा में जिला कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ महासमुंद की बैठक रखी गई।

 


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/दिनांक 4 अगस्त 2024 को गायत्री शक्तिपीठ पिथौरा में जिला कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ महासमुंद की बैठक रखी गई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश साहू अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ नारायण साहू, सहसंयोजक डॉ वेद लाल साहू एवं संभाग संयोजक बी आर साहू उपस्थित थे। डॉ नारायण साहू ने 11 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू अधिकारी कर्मचारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उपस्थित सभी सामाजिक स्वजनों को आमंत्रण देते हुए पूरे परिवार  के साथ  महासमुंद जिला के सभी सामाजिक साथियों को कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए आह्वान किया। आगे उन्होंने कहा कि हमें अपनी संख्या के आधार पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़कर विकसित समाज की कल्पना को साकार करना है।  बी आर साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों ने पिथौरा की इस धरा से एक नई सोच लेकर जो शुरुआत की थी उसे कार्य रूप में परिणित करते हुए प्रदेश में भव्य आयोजन के सहभागी बनने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। डॉ बेदलाल साहू ने सभी कर्मचारी/अधिकारी भाइयों को तन मन धन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किये। जिला महामंत्री नोहरदास साहू ने सभी को बढ़चढ़कर  आयोजन में भाग लेने का विश्वास दिलाया। जिला संयोजक डॉ लक्ष्मण साहू ने पूर्ण सहयोग की बात कही। अतिथिक्रम में समाजरत्न मंगतूराम साहू, परिक्षेत्र 1 व 2 अध्यक्ष श्यामकुमार साहू, नन्दकुमार साहू,कार्यकारी अध्यक्ष डिगमलाल साहू, उपाध्यक्ष द्वय संतराम साहू,चंद्रिका साहू,परीक्षित साव सलाहकार बसना, ललित साव सचिव बसना,हरिराम साहू कर्म. प्रकोष्ट बसना, कर्म./अधि.प्रकोष्ट ब्लॉक पिथौरा  संयोजक लेखराम साहू, संतोषकुमार साहू, तिजउराम साहू,युगलकिशोर साहू, पवन साहू दिनेश कुमार साहू,खिलावन प्रसाद साहू,रामप्रसाद साहू गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी तुकाराम पटेल,पुजारी सुरेन्द्र साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सह संयोजक डोलामणी साहू ने किया। इस कार्यक्रम में संतोष कुमार साहू,लेखराम साहू, सियाराम साहू,झनेश साहू, चंद्रहास साहू,डेकेश्वर साहू,प्रतिमा साहू,जानकी साहू, उर्मिला साहू,का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रमुख रूप से पूनमसिंह साहू बसना,प्रेमचंद साहू बसना,कमलनारायण साहू,लोकेश्वर साहू,बिलासपुर, नकुल राम साहू, छन्नूलाल साहू, महावीर साहू, हीरालाल साहू, महासमुंद से भूषण कुमार साहू, बी आर साव ,डोमनलाल साहू, फलेश्वरी साहू, जितेश्वरी साहू,शैलेन्द्री साहू, कंचन साहू, सोनिया साहू हेमबाई साहू  सहित भारी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।
via Blogger https://ift.tt/FiujLlT
August 04, 2024 at 10:35PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer