स्वतंत्रता दिवस मनाने शहीद स्मारक समिति का आवश्यक बैठक संपन्न - sanskar.live

Hot




अगस्त 06, 2024

स्वतंत्रता दिवस मनाने शहीद स्मारक समिति का आवश्यक बैठक संपन्न

स्वतंत्रता दिवस मनाने शहीद स्मारक समिति का आवश्यक बैठक संपन्न

 ध्वजारोहण वीर वधु श्रीमती किरण पटेल द्वारा किया जाएगा


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ शहीद स्मारक सेवा समिति पिथौरा आवश्यक बैठक संपन्न हुआ। जिसमें सदस्यों के परामर्श के अनुसार यह तय किया गया है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में ध्वजारोहण का कार्य वीर वधु श्रीमती किरण पटेल पिथौरा , जो की वीर शहीद  प्रमोद पटेल की धर्मपत्नी है के कर कमलों से किया जाएगा एवं बस स्टैंड का ध्वजारोहण हमारे समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं हमारे मार्गदर्शक  गुरदीप चावला के कर कमलों से किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के  दिन  समस्त शहीद  परिवार  एवं  समस्त  सदस्य का हार्दिक स्वागत है अभिनंदन है । 

आप सभी की उपस्थिति प्रार्थिनीय है  और कार्यक्रम के पश्चात स्वाल्पाहार का व्यवस्था समिति के द्वारा किया जाएगा ।  इस बैठक में अब तक के आय - व्यय का संपूर्ण जानकरी समिति के सदस्य दिनेश कुमार साहू एवं शुभम अग्रवाल के द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें 1760 रुपए समिति के पास शेष है ।  अतः आगामी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के आयोजन एवं समय-समय पर शहीदों के शहादत दिवस पर होने वाले  कार्यक्रम के  खर्चों के लिए समिति के समस्त सदस्यों से सहायता देने की सहमति  एवं  निर्णय लिया गया है । अतः आपके तन -मन- धन से देशभक्ति की जज्बा को दिखाते हुए सहयोग करने की अपेक्षा है। आप सभी से निवेदन है की 14 अगस्त को आप संध्या 6:00 बजे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु अवश्य उपस्थित हुए आज के इस बैठक में मुख्य रूप से  रितेश महंती , सुरेंद्र सलूजा, अंतर्यामी प्रधान, रमेश सोनी, इंद्रजीत सिन्हा, परमदीप सलूजा, शुभम अग्रवाल, मयंक पांडे सुश्री आरती कलसा, एवं दिनेश साहू उपस्थित रहे।




via Blogger https://ift.tt/FxLZti9
August 06, 2024 at 09:12PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer