स्वामी नरेन्द्राचार्य जी महाराज का एक अक्टूबर को डोंगरगांव जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में होगा कार्यक्रम - sanskar.live

Hot




सितंबर 28, 2023

स्वामी नरेन्द्राचार्य जी महाराज का एक अक्टूबर को डोंगरगांव जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में होगा कार्यक्रम



देखें वीडियो


राजनांदगांव संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ पीठाशीश्वर जगद्गुरू नरेन्द्राचार्य जी महाराज का एक दिवसीय प्रवचन, दर्शन एवं समस्या मार्गदर्शन का कार्यक्रम दिनांक 01 अक्टूबर,2023 दिन रविवार को कृषि उपज मंडी परिसर, डोंगरगांव, जिला- राजनांदगांव में कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें मार्गदर्शन हेतु सुबह 7 बजे से 8 बजे तक समय निर्धारित है। धर्म के साथ सेवा कार्यों में संलग्न स्वामी नरेन्द्राचार्य महाराज ने लगभग तीन लाख लोगों को व्यवसन से मुक्ति दिलाई है। श्री महाराज दक्षिण पीठ नाणीज ध्णाम जिला - रत्नागिरी, महाराष्ट्र के रामानंदाचार्य पीठाधीश्वर हैं। अंधश्रद्धा निर्मूलन एवं भारतीय संस्कृति के ध्वजा को उत्तरोत्तर लहराने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अनेक लोगों को भक्ति मार्ग के माध्यम से आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं से निजात दिलाया है। उनके द्वारा आध्यात्मिक बल्कि मानव मात्र के लिए सामाजिक कर्त्तव्यों का निर्वदन किया जा रहा है। स्वामी जी कहते हैं कि सभी प्राणी में एक ही ईश्वर का अस्तित्व है, वही सर्वव्यापी है, मनुष्य के अच्छे व बुरे, सुख-दुख के भोग होते हैं, वे उसके संचित प्रारब्ध, कर्मानुसार उसे प्राप्त होते हैं।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer