सतनामी समाज के ऊपर हो रही अन्याय अत्याचार पर प्रशासन की ढुलमुल रवैया के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने समाज के साथ हों रही अन्याय अत्याचार पर पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैया अपनाने व आरोपियों को सरंक्षण देने के खिलाफ महामहिम राज्यपाल के नाम से कलेक्टर महासमुंद को ज्ञापन सौंपकर समाज को संवैधानिक सरंक्षण देने की मांग किया है।
ज्ञापन में उल्लेख करते हुए बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज जो भारतीय संविधान के तहत अनुसूचित जाति के अंतर्गत आती है, जो वर्षों से जातिगत भेदभाव के शिकार होते रहा है । परन्तु वर्तमान में समाज के साथ जातिगत घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसके कारण समाज के लोगों को बार बार आंदोलन करना पड़ रहा है। जिसका प्रमुख उदाहरण रायपुर के तेलीबांधा के निवासी गंगाराम मारकंडेय द्वारा कांग्रेसी नेता के प्रताडऩा से आत्महत्या करना या विभिन्न स्थानों में जैतखाम को तोडऩे का मामला के साथ ही राज्य भर में ऐसे बहुत से उदाहरण है। जिसमें त्वरित कार्यवाही नहीं की गई है।
अभी हाल में ही बिलासपुर के सिविल थाना अंतर्गत दिन-दहाड़े विश्वजीत अनंत पर प्राणघातक हमला किया गया । आरोपियों के खिलाफ समाज द्वारा थाना घेराव करने पर मेडिकल रिपोर्ट के बाद धारा 307 के तहत अपराध दर्ज किया गया है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। क्योंकि आरोपी एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं।वहीं सक्ती जिला के अंतर्गत हसौद थाना में सतनामी समाज की एक फरियादी लडक़ी को पुलिस वाले उल्टा जातिगत गाली-गलौच व मारपीट कर पैसे की मांग की गई जिस पर समाज द्वारा आंदोलन करने पर आरोपी पुलिस वालों को दूसरे थाने में भेज दिया गया है, जबकि दोषी पुलिस वालों के ऊपर कानूनी कार्यवाही किया जाना था ।
इसी प्रकार से महासमुंद जिला के बसना थाना अंतर्गत बड़े ढाबा के सरपंच द्वारा जातिगत गाली-गलौच कर सतनामी मोहल्ले के नल कनेक्शन का बिजली बंद कर दिया गया । जब समाज द्वारा थाना में आवेदन दिया गया तो आनन-फानन में बिजली और नल को चालू कर दिया गया, परंतु आरोपी सरपंच के ऊपर एफ.आई.आर. दर्ज नहीं किया गया है ।
इस प्रकार प्रकार की घटनाओं से पुरे राज्य भर में समाज में भारी आक्रोश है। विभिन्न अवसरों पर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया कराने के बाद भी सुधार नहीं हुआ है इसलिए महामहिम राज्यपाल से समाज के संवैधानिक अधिकारों की सरंक्षण करने की मांग प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश बंजारे युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता रेखराम बघेल, महासमुंद ब्लॉक सचिव गनेश टंडन ने किया गया है।


.jpeg)