सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम कोईलबहाल, पंडरीपानी, गुठानीपाली, चारभाटा, सिंगबहाल, आकाशखार, गनियारीपाली,मुरमुरी, बेलमुंडी बदलीमाल, बांझापाली, जोबा, झिलमिला सहित दर्जनों गांवों में प्रदेश समन्वयक अजय नन्द ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार के काम काज घर घर जाकर बताने कांग्रेस सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने व प्रत्येक बुथ मजबूत करने की आह्वान पर प्रदेश समन्वयक अजय नन्द ने जनप्रतिनिधियों, स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर विधानसभा सरायपाली के गांव गांव जाकर किसानों, ग्रामीणों मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, समाजिक जनों से भेंट मुलाकात कर व चौपाल लगाकर कांग्रेस सरकार की काम काज उपलब्धियों, योजनाओं के बारे बताया गया। युवाओं को बुथ मजबूत करने का टिप्स भी दिया गया ताकी सभी बुथ में आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो। प्रदेश समन्वयक द्वारा भेंट मुलाकात जन संपर्क कार्यक्रम का गांव गांव में सराहना करते हुए प्रदेश में दोबारा कांग्रेस सरकार इस बात पर ग्रामीण मतदाताओं में भारी उत्साह भी है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षमानीधि साहू जनपद सदस्य व सचिव जिला कांग्रेस कमेटी,धनमति प्रधान पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस पिछड़ा वर्ग, अश्विनी प्रधान पूर्व सरपंच, सिंधु विशाल सरपंच, कांग्रेस नेता सदानंद पटेल, नेहरू यादव, आदित्य बाघ कोईलबहाल _मोतीराम , शिवशंकर प्रधान, बाबूलाल भोई,पंडरीपानी -सुनाकाठी लकड़ा, दिनेश प्रधान, ओमप्रकाश बेहरा,गुठानीपाली- सरोज बरिहा जमीदार, अधिकारी यादव,मोहन त्रिपाठी,चारभाटा -तोषराम साहू, नवीन साहू, संजय प्रधान,सिंगबहाल -सनातन साहू, हेमचंद गणतिया, प्रेम राज साहू,मुरमुरी -रंजीत साहू, गायत्री सामरथ,अमृत बारीक,बदलीमाल -महेंदर भोई, मुकेश मांझी,तरुणी यादव,बांझापाली -कमलेश साहू, श्रीपति नायक, बेलमुंडी डोलामणी बाघ,टिकेलाल सोना,दशरथ तांडी झीलमिला से इमानुएल दीप,खिरोद सागर दानिएल नन्द, मनीष नन्द,मनोज कुमार, निर्मल कुमार, सुरेश नाग विद्या चरण ग्वाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
जून 09, 2023
प्रदेश समन्वयक अजय नन्द कांग्रेस सरकार की काम काज को लेकर गांव गांव पहुंचे
Tags
# सरायपाली#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
सरायपाली#
लेबल:
सरायपाली#
Post Top Ad

