पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला (संकुल कौहाकुड़ा)में प्रधानपाठक के पद पर पदस्थ एवं पिथौरा निवासी राज्यपाल पुरस्कृत एवं लेखक डॉ. छबिराम पटेल को उनके द्वारा किये गए नवाचार,शिक्षा एवं साहित्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिये उन्हें विगत दिनों फरीदाबाद, हरियाणा की मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि(सर्टिफिकेट ),अशोक सिंह स्तम्भ,कलम एवं गोल्ड मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ.छबिराम पटेल ने एक सक्रिय,प्रेरक एवं नवाचारी शिक्षक एवं लेखक के रूप में अपनी मेहनत,लगन व प्रतिभा से प्रदेश में अलग पहचान बनायी है। विदित हो कि उनसठ वर्षीय डॉ. पटेल की सकारात्मक एवं प्रेरणा दायक सुविचार,सूक्ति वाक्यों वाली 12 पुस्तकें पूर्व में प्रकाशित हो चुकी हैं। जिनमें 24586 सूक्तियों शामिल हैं और इसमें इन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड होल्डर बन चुके हैं। डॉ.पटेल को शिक्षा एवं लेखन कला के लिये राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अवार्ड-राष्ट्रीय समाज सेवा रत्न अवार्ड,राष्ट्रीय गौरव अवार्ड,भारत भूषण अवार्ड,ग्लोबल शांति सम्मान,डॉक्टरेट व डिलीट की मानद उपाधि,इंटरनेशनल एजुकेशन अवार्ड एवं अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनेस्को द्वारा इंटरनेशनल आइकोनिक एक्सिलेंसी अवार्ड से भी सम्मानित कर चुके हैं। एक मुलाकात के दौरान डॉ.पटेल ने बताया कि उनकी एक नई पुस्तक " छत्तीसगढ़ वृहत अध्ययन" आगामी नवम्बर माह में प्रकाशित होने वाली है। जो सीजी पीएससी,व्यापम एवं अन्य कर्मचारी -अधिकारी भर्ती परीक्षा में बैठने वाले युवाओं के लिये उपयोगी साबित होगी। डॉ.छबिराम पटेल को देश की पॉपुलर यूनिवर्सिटी फरीदाबाद से डॉक्टरेट की यह मानद उपाधि प्रदान किये जाने पर महासमुंद जिले भर से कई जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों,कर्मचारियों- अधिकारियों,साहित्यकारों एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दिए हैं। जिनमें संसदीय सचिव द्वय द्वारकाधीश यादव,विनोद चंद्राकर,महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल,पिथौरा बीईओ के के ठाकुर,एबीईओ द्वारिका पटेल,लक्ष्मी डड़सेना,बीआरसीसी जीपी कन्हेर ,जिला कर्मचारी संघ प्रमुख अशोकगिरी गोस्वामी, रेखराज शर्मा,पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष सत्यभामा नाग,उपाध्यक्ष मुकेश यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव,ब्लॉक कर्मचारी संघ अध्यक्ष उमेश दीक्षित,साहित्यकार शिवशंकर पटनायक,प्रवीण प्रवाह,संतोष गुप्ता,ब्लॉक पंचायत सचिव संघ पुनीत सिन्हा,प्राचार्य अनूप दीक्षित,ए आर बरिहा,व्याख्याता केडी नाग,लोकनाथ पटेल,महेंद्र चौधरी,सुधीर प्रधान,अंशुमन तांडी,प्रधानपाठक लेखराम साहू,संतोष साहू,अंतर्यामी प्रधान,सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश नायक,तुलसी पटेल,दुर्वासा गिरी गोस्वामी,विजयकुमार अनंत,विद्यानंद पटेल,नरेंद पटेल,वरिष्ठ नागरिक एवं समाजसेवी अनन्त वर्मा,अजय नंद,आकाश अग्रवाल,परमीत माटा,नंदकिशोर अग्रवाल, युवा वैज्ञानिक पत्रकार गौरव चंद्राकर,रमेश श्रीवास्तव,आनंद अग्रवाल,पवन गुप्ता,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद,अंकित बंसल,प्रेमलाल सिन्हा,शशि कुमार डड़सेना,पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल,मनोहर पटेल,सरपंच सादराम पटेल,संजय सिन्हा,सर्व आदिवासी समाज प्रदेश सचिव गोलू रावल,ब्लॉक सरपँच संघ अध्यक्ष विद्याधर पटेल,सरपंच सुधीर प्रधान,प्रेमशंकर प्रधान,पार्षद खीरु पटेल,राजू सिन्हा,शिक्षक मोहितराम पटेल,प्रदीप पटेल,केशव पटेल,समन्वयक नीतेश साहू,कौतुक पटेल,उत्तम साहू,बालाराम दीवान एवं घनश्याम महंती प्रमुख हैं।
जून 14, 2023
छबिराम पटेल प्रधानपाठक डॉक्टरेट मानद उपाधि से हुए सम्मानित
Tags
# पिथौरा#
About sanskar.live
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#
Post Top Ad
