बसना विकासखंड के ग्राम बड़े साजापाली में ज़िला स्तरीय जन चौपाल लगी - sanskar.live

Hot




जून 01, 2023

बसना विकासखंड के ग्राम बड़े साजापाली में ज़िला स्तरीय जन चौपाल लगी

अधिकारी प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण करें  : विधायक श्री नंद

कृषकों को फल पौध व सब्जी बीज मिनीकिट वितरित

50 आवेदन शिविर स्थल पर ही निराकृत 


*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/ महासमुंद ज़िले के बसना विकासखंड के बड़े साजापाली में आज गुरुवार को ज़िला स्तरीय जन चौपाल  लगी। जन चौपाल में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरायपाली श्री किस्मत लाल नंद शामिल हुए। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर, अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश वर्मा, एसडीएम सरायपाली श्री हेमंत रमेश नंदनवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंच-सरपंच और ग्रामीणजन उपस्थित थे।


विभागीय अधिकारियों ने बारी-बारी से राज्य शासन और विभागीय योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी देते हुए उसकी लाभ उठाने की प्रक्रिया आदि के बारे में बताया। उद्यानिकी विभाग द्वारा कृषकों को फल पौध वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा कृषकों को मिनी बीज किट प्रदाय किया। वही अंत्यवसायी विभाग द्वारा हितग्राही को सब्ज़ी के व्यवसाय हेतु 10 हज़ार ऋण राशि का चेक  सौंपा। अन्य विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं के तहत सामग्री वितरण की। 


मुख्य अतिथि विधायक श्री किस्मत लाल नंद ने लोगों को सरकारी लाभकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाने और अपनी आर्थिक स्थित और बेहतर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग़रीब, किसान, मज़दूरों के लिए कई लाभकारी  योजनायें संचालित कर रही है। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में और सुधार हो। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों और उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करें। संबंधित को भी आवेदन की जा रही कार्रवाई के बारे में बताये। उन्होंने ग्रामीण जन व महिलाओं से बातचीत की उनकी  समस्यायें सुनी। संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

   श्री नंद ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के आग्रह पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी। उनमें सरायपाली अपर कलेक्टर अधिकारी के बैठने घोषणा भी थी। आज कार्यालय का उद्घाटन है। अब राजस्व प्रकरणों के निराकरण में और तेज़ी आयेगी।

   कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने चौपाल में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सुविधा और आपकी समस्याओं के निराकरण के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी आपके गांव में आए है। आप सभी अपनी, अपने आसपास और अपने गांव की समस्याओं को यहां बतायें ताकि उनका निराकरण किया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों को समझाईश दी कि सरकार आप लोगों के लिए हर विभाग में जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। जिसका आप सभी भरपूर लाभ उठायें और अन्य लोगों को भी इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। जनचौपाल शिविर में विभिन्न विभागों के माँग एवं शिकायत, समस्या संबंधित एक सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से अधिकांश आवेदन शिविर स्थल पर ही निराकरण कर दिया गया।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer