तरुवर कोसरिया निर्वाचित हुए सतनामी समाज पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर - sanskar.live

Hot




मई 22, 2023

तरुवर कोसरिया निर्वाचित हुए सतनामी समाज पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर

 जिला संरक्षक श्रीमती एस चंद्रसेन व जिला उपाध्यक्ष सत्यानंद जेंड्रे का सेवानिवृत्त होने पर हुआ सम्मान



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर  /प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज पिथौरा ब्लाक इकाई कि निर्वाचन निर्वाचन 21 मई को पिथौरा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में संपन्न हुआ जिसमें ब्लॉक के 45 गांव से आए हुए समाज प्रमुखों द्वारा तरुवर कोसरिया को ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला संरक्षक श्रीमती एस. चंद्रसेन उपसंचालक शिक्षा विभाग व मार्गदर्शक अतिथि राजमहंत पीएल कोसरिया एवं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय बंजारे व जिला के पदाधिकारी तथा बसना सरायपाली महासमुंद बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्षों व समाज जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

निर्वाचन की शुभारंभ  गुरु घासीदास बाबा जी के पूजा अर्चना से  किया गया। जिला सचिव रेखराज बघेल ने प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के द्वारा किए जा रहे कार्य व चुनाव की प्रक्रिया को विस्तार से बताने पर समाज सेवा के लिए उत्सुक समाज के लोगों द्वारा निर्वाचन अधिकारी भोजनाथ मधुकर ,डॉ. विजय चतुर्वेदी तेजराम चौलिक के पास लोकतांत्रिक तरीके नामांकन दाखिल कराया गया तथा सभी पदों के लिए एक एक नामांकन पत्र आने पर सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमें मुख्य ब्लॉक टीम के अध्यक्ष के लिए तरुवर कोसरिया ,उपाध्यक्ष के चार पद के लिए देवसिंह मारकंडे ,कमल रात्रे ,महेंद्र रात्रे, शिवलाल खुटे,सचिव राजेंद्र मारकंडे ,कोषाध्यक्ष घासीराम मिरी ,सह सचिव नारायण प्रसाद निराला ,प्रवक्ता राजकुमार प्रभाकर, मीडिया प्रभारी नंद कुमार सोनवानी कार्यकारिणी सदस्य में भानुराम बघेल आनंदराम कोसरिया रूपधर भास्कर राजाराम भारती रामसिंह मारकंडे उसतराम रात्रे, पीलाबाबू भारती ,मनीराम महिलांगे अर्जुन मिरी मनोनीत हुए। 


युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष  मुकेश मधुकर, उपाध्यक्ष कौशलेंद्र कोसले, राजेंद्र कुर्रे,प्रदीप मिरी ,सचिव दयाराम जांगड़े, कोषाध्यक्ष रमेश बघेल, प्रवक्ता सत्येंद्र कोसरिया, मीडिया प्रभारी राज कुमार निराला जिला उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर गोपीलाल निराला तथा महिला प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती मंजू लता जांगड़े उपाध्यक्ष श्रीमती मीरा  जांगड़े सचिव अनीता प्रेमी को बनाया गया। 

समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने व आर्थिक रूप से कमजोर मेघावी छात्रों को आर्थिक सहयोग कर उच्च शिक्षा के लिए बनाए गए शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहदेव घृतलहरे कोषाध्यक्ष रामप्यारे मधुकर सचिव नीला राम धीरही सतनामी समाज में सतनाम संस्कृति वह रीति नीति के प्रचार प्रसार व पाल नार्थ के लिए साहित्य एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संत जनक दास रत्नाकर उपाध्यक्ष नेहरू ओगरे   के  साथ समाज में होने वाले अन्याय अत्याचार से  न्याय दिलाने के लिए प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज संघर्ष समिति के ब्लॉक अध्यक्ष मोती जांगड़े को मनोनीत किया गया।

बागबाहरा ब्लॉक प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज संघर्ष समिति के अध्यक्ष मोनेंद्र व्यवहार को मनोनीत किया गया।

निर्वाचन के पश्चात जिला स्तरीय सम्मान समारोह में जिला संरक्षक श्रीमती एस. चंद्रसेन को उप संचालक के पद से सेवानिवृत्त होने पर साथ में जिला उपाध्यक्ष सत्यानंद जेंड्रे को उच्च श्रेणी शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त होने पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला इकाई के तरफ से मोमेंटो व स्वेत गमछा भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला संरक्षक श्रीमती एक चंद्रसेन ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज को शिक्षित व संगठित  होकर अपने हक अधिकार को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करने की जरूरत है।समाज में महिलाओं की भूमिका अहम होनी चाहिए। महिलाएं ही परिवार के साथ समाज को संस्कारवान बना सकतीं हैं। कलम के युग में कलम की ताकत तलवार से भी ज्यादा धारदार है।इसलिए समाज में शिक्षा प्राप्त करने के लिए ज्यादा से ज्यादा हमें काम करने की जरूरत है। मेधावी बच्चों को आर्थिक रूप से सहयोग कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजमहल पी एल कोसरिया ने समाज को सतनाम संस्कृति के अनुरूप कार्य करने की अपील किया जिला अध्यक्ष विजय बंजारे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर समाज के बेहतरी के लिए काम करने की अपील किया।

निर्वाचन सह सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित ब्लॉक अध्यक्षों में रतन बंजारे बसना, श्यामलाल बारीक सरायपाली, चित्र कुमार भारती महासमुंद, चिंतासाय बागबाहरा,युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तरुण व्यवहार संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष रामेश्वर सोनवानी शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश रात्रे, महिला प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष श्रीमती कुमारी धनेश्वर भास्कर बसना महिला प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष तारा रत्नाकर जिला कार्यकारिणी सदस्य चंदन सिंह बाबूलाल व जिला मीडिया प्रभारी सोमनाथ टोंडेकर सहित जिला पदाधिकारियों के साथ ही पिथौरा ब्लॉक के समाजजन उपस्थित रहे

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer