जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में मधुरिमा मानस परिवार बरोंडा चौक महासमुन्द प्रथम स्थान - sanskar.live

Hot




मई 26, 2023

जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में मधुरिमा मानस परिवार बरोंडा चौक महासमुन्द प्रथम स्थान

राग रंग मानस पथिक परिवार खल्लारी द्वितीय एवं शिवचरण ध्रुव मानस परिवार ग्राम अरण्ड तृतीय स्थान

 

प्रथम स्थान प्राप्त रामायण मंडली 27 से 29 मई को रायपुर में आयोजित प्रतियोगिता में होंगे शामिल


छत्तीसगढ़ में भगवान राम को कहा जाता है भांचा राम - संसदीय सचिव श्री चंद्राकर



महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग द्वारा रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक महासमुन्द श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर द्वारा विजेता मंडली को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। ज्ञात है कि चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत रामायण मंडलियों सें पहले चरण में विकासखण्ड स्तर पर 23 मई को विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया गया। विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मंडली के लिये पुरस्कार राशि 10,000 रूपये रखा गया है तथा प्रत्येक विकासखण्ड के विजेता रामायण मंडलियों के बीच जिला स्तर पर दिनांक 25 मई 2023 को कौशिल्या उपवन, राम वन गमन पर्यटन परिपथ ग्राम पीढ़ी में जिला स्तरीय रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता आयोजित किया गया।


विकासखण्ड स्तरीय रामायण मानस मंडली प्रतियोगिता के विजेता रामायण मंडली मधुरिमा मानस परिवार बरोंडा चौक महासमुन्द विकासखण्ड महामसुन्द, राग रंग मानस पथिक परिवार खल्लारी, विकासखण्ड बागबाहरा, शिवचरण धु्रव मानस परिवार ग्राम अरण्ड विकासखण्ड पिथौरा एवं राम संदेश मानस परिवार लोहडीपुर विकासखण्ड बसना को जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता में शामिल किया गया। इनमें जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में मधुरिमा मानस परिवार बरोंडा चौक महासमुन्द प्रथम स्थान, राग रंग मानस पथिक परिवार खल्लारी, विकासखण्ड बागबाहरा द्वितीय स्थान और शिवचरण धु्रव मानस परिवार ग्राम अरण्ड विकासखण्ड पिथौरा तृतीय स्थान प्राप्त किए। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रामायण मंडली के लिये 50,000 रूपये का पुरस्कार रखा गया। रामायण मंडली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त रामायण मंडली 27 से 29 मई 2023 को पंडित दिनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम रायपुर में राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चन्द्राकर ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाँचा को भांचा राम कहा जाता है। इस संबंध में उन्होंने विस्तार से बताया कि माता कौशिल्या का जन्म स्थल ग्राम चन्दखुरी मंदिर हसौद है। छत्तीसगढ़ के बेटी होने के कारण उनके पुत्र भगवान राम को भाँचा राम कहा जाता है। इस कारण छत्तीसगढ़ में सभी भाँचाआें को भाँचा राम का दर्जा दिया जाता है। इस अवसर पर अतिथि के रूप में श्री अमर अरूण चन्द्राकर, सभापति जिला पंचायत श्री संजय शर्मा, श्री हीरा बंजारे, अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति, ढेलू निषाद, श्री मानिक साहू अध्यक्ष बिरकोनी सोसायटी, श्री मति दुलारी बाई साहू सरपंच ग्राम पीढ़ी, श्री हरिश चन्द्र साहू उपसरपंच प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्री दाऊलाल चन्द्राकर, श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय मानस विशेषज्ञ, श्री निजाम दीवान लोक कलाकार, श्री व्ही.के. अजगर संगीत विशेषज्ञ रहें। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मिषा कोसले ,सहायक नोडल अधिकारी रेखराज शर्मा, व्याख्याता सुरेन्द्र मानिकपुरी, सचिव ग्राम पंचायत पीढ़ी श्रीमति वर्षा बघेल, वेदप्रकाश साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजू चंद्राकर ने किया।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer