राज्यपाल सिरपुर बांसकुड़ा में क़मार जनजाति के लोगों से मिले उनसे बातचीत की
शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत ज़रूरतमंद दिव्यांग और हितग्राहियों को सामग्री वितरण की
महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर / छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री बिश्व भूषण हरिचन्दन आज मंगलवार को महासमुंद जिले के ग्राम सिरपुर ;बांसकुड़ाद्ध में क़मार जनजाति की बिहान समूह की महिलाओं और हितग्राहियों से मिले उनसे बातचीत की । उनकी समस्यायें सुनी। महिलाओं समूह द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया समूह की महिलाओं की बनायी गयी बांस से और विभिन्न सामग्री की तारीफ़ की। कुछ समूह की महिलाओं ने राज्यपाल से उड़िया भाषा में बातचीत की।
राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचन्दन ने परिसर में कदम का पौधा रोपा।
राज्यपाल श्री बिश्व भूषण हरिचन्दन ने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओड़िसा का रिश्ता भाई.भाई जैसा है। बोली . भाषा अलग होने के बाबजूद संस्कृतिए व संस्कार भी मिलते जुलते है।राज्यपाल ने कहा कि में आज आपसे मेल-मुलाक़ात और बातचीत करने आया हूँ। आपकी जो समस्या है उन्हें कलेक्टर को लिख कर दें।बड़ी समस्यायें मुझे भेजें। समस्या का समाधान होगा। समूह की महिलाओं ने राज्यपाल को बांस बनी और विभिन्न सामग्रियों की टोकरी सौपी।




.jpeg)